1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. जापान में 200 लोगों के साथ उड़ान भर रहे विमान से अचानक उठने लगा धुआं, हवा में ही यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप

जापान में 200 लोगों के साथ उड़ान भर रहे विमान से अचानक उठने लगा धुआं, हवा में ही यात्रियों के बीच मच गया हड़कंप

 Published : Apr 24, 2024 05:13 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 06:07 pm IST

जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।

जापानी विमान में लगी (आग)- India TV Hindi
जापानी विमान में लगी (आग) Image Source : AP

टोकियोः जापान में उस वक्त 200 यात्रियों की जान मुश्किल में पड़ गई, जब हवा में उड़ान भरते विमान से अचानक धुआं उठने लगा। विमान से धुआं उठते देख पायलट समेत क्रू मेंबर्स में पहले अफरातफरी मच गई। फिर विमान में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। उल्लेखनीय है कि ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के एक विमान में उड़ान के दौरान बुधवार को धुआं निकलते दखा गया, जिसके बाद उत्तरी जापान के शिन चिटोस हवाईअड्डे पर उसे सुरक्षित उतार लिया गया। सरकारी प्रसारक एनएचके ने यह जानकारी दी।

इमरजेंसी लैंडिंग के बात यात्रियों की जान में जान आई। काफी देर तक हवा में ही यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल बना रहा। सभी यात्री घबरा गए थे। अपनी जान बचाने के लिए हर कोई परेशान होने लगा।  एनएचके ने कहा कि टोक्यो से आ रही एएनए की उड़ान में लगभग 200 लोग सवार थे और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि इंजन बंद होने पर विमान के पंख वाले क्षेत्र से आ रहा धुआं कम हो गया।

जनवरी में जापान में विमान बन गया था बर्निंग प्लेन

इससे पहले जनवरी में भी एक विमान बर्निंग प्लेन बन गया था। यह घटना राजधानी टोकियो के हानेडा हवाई अड्डे पर हुई। इस दौरान जापान एयरलाइंस (जेएएल) की एक उड़ान और एक तट रक्षक विमान की टक्कर हो गई और उसमें आग लग गई। जेएएल के विमान से सभी 379 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को निकाल लिया गया और वे बच गए। तटरक्षक विमान का पायलट घायल हो गया और चालक दल के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। (एपी)

यह भी पढ़ें

चीन में बॉयफ्रेंड के नशे में इस कदर डूबी लड़की कि हो गई "लव ब्रेन" की बीमारी, जानें ये बला क्या है; रोजाना करती थी 100 बार फोन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश