यह बदलाव अनियंत्रित/विघटनकारी यात्रियों से निपटने के लिए DGCA द्वारा नागरिक उड्डयन आवश्यकताओं में प्रस्तावित संशोधन का हिस्सा है, ताकि एयरलाइंस को त्वरित कार्रवाई का अधिकार मिल सके।
वर्तमान में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे की सालाना 10 करोड़ से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता है। दिल्ली एयरपोर्ट में वर्तमान में तीन टर्मिनल हैं- T1, T2 और T3।
सॉल्ट लेक सिटी से एम्स्टर्डम जा रही डेल्टा एयरलाइंस की एक फ्लाइट को बुधवार रात गंभीर तूफानी झटकों (turbulence) का सामना करना पड़ा, जिससे कई यात्री घायल हो गए। इस कारण फ्लाइट को आपात स्थिति में मिनियापोलिस-सेंट पॉल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारना पड़ा।
मौजूदा समय में, भारत में 159 ऑपरेशनल एयरपोर्ट हैं और अगले पांच सालों में 50 और एयरपोर्ट डेवलप परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। घरेलू एयरलाइनों के पास 1,700 से अधिक विमानों का ऑर्डर है।
वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट के 250 से अधिक यात्री बीते 40 घंटों से तुर्की के दियारबकीर एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि विमान में तकनीकी खामी आ गई है।
'नो फ्लाई लिस्ट' में शामिल किए जाने से व्यथित व्यक्ति आदेश जारी होने की तारीख से 60 दिनों के भीतर मंत्रालय द्वारा गठित अपीलीय समिति के समक्ष अपील कर सकता है।
बुजुर्ग दंपत्ति ने फ्लाइट में हुई भारी परेशानी के लिए 3.50 लाख रुपये का मुआवजा मांगा था लेकिन चेन्नई की एक अदालत ने 55,000 रुपये का मुआवजा दिया। असंतुष्ट होकर दंपत्ति ने अधिक मुआवजे की अपील की है।
दक्षिण कोरिया में रन-वे पर फेंसिंग से टकराने से पहले विमान की हवा में एक पक्षी से भी टक्कर हुई थी। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इसके बाद वह रन-वे पर फेंसिंग से टकराकर बम की तरह फट गया। बताया जा रहा है कि लैंडिंग गियर नहीं खुलने की वजह से रनवे पर यह टक्कर हुई। अन्यथा हादसा टल सकता था।
स्टेकहोल्डर्स के साथ कंसल्टेशन के बाद डीजीसीए ‘वेट-लीजिंग’ के नियमों को सुव्यवस्थित करने पर काम कर रहा है। मौजूदा नियमों के तहत ‘वेट-लीज’ वाले प्लेन पर डीजीसीए का पूरा कंट्रोल नहीं होता है।
किसी भी एयरलाइंस की लागत इन्फ्रा आम तौर पर दो प्रमुख बातों- एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों और आईएनआर-यूएसडी मूवमेंट द्वारा संचालित होती है।
नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि इन आंकड़ों से पता चलता है कि हवाई यात्रा अब ज्यादा लोगों की पहुंच में है। उन्होंने कहा कि ये उपलब्धि उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) जैसी योजनाओं की वजह से हासिल हो पाई है।
कनाडा में कर्मचारी संघ की व्यापक हड़ताल ने सैकड़ों फ्लाइटों के पहियों पर ब्रेक लगा दिया है। अपनी मांगों को लेकर कर्मचारियों की हड़ताल से कनाडा की 407 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। इससे देश-विदेश जाने वाले हजारों हवाई यात्री हलकान हो गए हैं।
महिला ने सीट बदलने के लिए कहा लेकिन जब चालक दल ने महिला को सीट नंबर-15 पर जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया। करीब 15 मिनट बाद वह शौचालय गई और क्रू मेंबर्स के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी।
मुंबई से वाराणसी जा रही उड़ान संख्या 6E 6543 की यात्री बोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान एक गलती हुई। इस घटना के चलते फ्लाइट के डिपार्चर में थोड़ी देरी हुई। इंडिगो ने कहा कि वह अपनी परिचालन प्रक्रियाओं को मजबूत करने के लिए सभी उपाय करेगी।
जापान में एक बड़ा हवाई हादसा होते-होते बचा है। 200 यात्रियों को लेकर उड़ान भर रहे एक विमान में अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, तब जाकर यात्रियों की जान बच सकी।
उड़ते हुए विमान में पेशाब कांड की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बार ऑस्ट्रेलिया के एक विमान में हवाई यात्री ने पेशाब करके हंगामा मचा दिया। यात्री ने एक महिला और उसकी बेटी के सामने ही अपनी पैंट खोलकर पेशाब करने लगा। महिला ने इसकी शिकायत भी विमान के स्टॉफ से की। अब अदालत ने उस पर जुर्माना लगाया है।
थाईलैंड में भीषण जहाज हादसे की खबर सामने आ रही है। आज तड़के एक जहाज के उड़ान भरने के बाद अचानक उसमें आग लग गई। इससे बीच हवा में ही यात्रियों की जान आफत में पड़ गई। इसके बाद यात्रियों ने अपनी जान बचाने के लिए जो कदम उठाया वो दुनिया में एक नजीर बन गया। सभी यात्री समुद्र में कूद गए।
लेटेस्ट निर्देश भीड़भाड़ और फ्लाइट में देरी की बढ़ती घटनाओं के बीच आया है, जिसके चलते यात्री लंबे समय तक विमान में चढ़ने के बाद फंसे रहते हैं। गाइडलाइन 30 मार्च को एयरलाइंस और एयरपोर्ट ऑपरेटर्स को जारी किए गए थे और अब लागू हैं।
अगर कोई परिवार एक साथ बैठना चाहता है, तो टिकट की कीमत से अधिक खर्च करना पड़ता है क्योंकि अधिकतर सीटें 200 रुपये से 2,000 रुपये के अतिरिक्त भुगतान पर उपलब्ध होती हैं।
अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक सिरफिरे व्यक्ति ने अचानक बीच हवा में ही इमरजेंसी गेट खोलने का प्रयास किया। गनीमत रही कि अन्य सहयात्रियों ने उसे पकड़ लिया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।
संपादक की पसंद