1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सैनिकों ने संकरी गलियों में रूसी सेना का किया बुरा हाल, 6 महीने बाद आजाद कराया ये शहर

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के सैनिकों ने संकरी गलियों में रूसी सेना का किया बुरा हाल, 6 महीने बाद आजाद कराया ये शहर

 Published : Sep 11, 2022 03:58 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 03:58 pm IST

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 महीने से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के सेना अभी तक निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंचे हैं। इसी बीच यूक्रेनी सेना को बड़ी कामयबी मिली है।

Russia-Ukraine War- India TV Hindi
Russia-Ukraine War Image Source : AP

Highlights

  • इस शहर पर हमला बोल सकता है
  • रूसी सैनिक मारे गए हैं
  • पिछले 6 महीने से युद्ध चल रहा है

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 6 महीने से युद्ध चल रहा है। दोनों देशों के सेना अभी तक निर्णायक मोड़ पर नहीं पहुंचे हैं। इसी बीच यूक्रेनी सेना को बड़ी कामयबी मिली है। सेना अपने देश के एक शहर को रूसी सैनिकों से मुक्त करा दिया है। यूक्रेनी सेना ने देश के उत्तरपूर्वी क्षेत्र में स्थित इज़ियम शहर में कई रूसी सैनिकों को मार गिराया दिया है। इस शहर में अब यूक्रेनी सेना का दबदबा हो गया है। शहर को पूरी तरह से रूसी सैनिकों के नियंत्रण से बाहर कर लिया गया है। इस बात की जानकारी इग्यूम वेलेरिया शहर के मेयर ने दी है। फिलहाल इस शहर में आपातकालिन सेवाएं चल रही है। यूक्रेनी सैनिक प्रयास में है कि शहर में सभी लोगों को जल्द से जल्द से बसाया जाए ताकि स्थिति अपने कब्जे में हो जाए।

रूस कभी भी कर सकता है हमला 

रूस के रक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले जानकारी दिया था कि वह क्षेत्र में अपनी रक्षात्मक चौकियों पर फिर से सैनिकों को तैनात कर सकता है। उसने अब शनिवार को पुष्टि की है कि उसकी सेना इजियुम शहर से वापस लौट आई है। वहीं बताया कि उसकी सेनाएं पूर्व में अपनी स्थिति मजबूत करने की योजना को बदल दिया है। विशेषज्ञों ने बताया कि रूस का कोई ठीक नहीं है वो कभी इस शहर पर हमला बोल सकता है। रूस का अगला कदम क्या हो सकता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। वही शहर कितना सुरक्षित है ये भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। 

रूसी सेना ने दिखाए शांति के प्रतिक 
जानकारों के मुताबिक इज़ियम शहर से रूस का बाहर निकलना यूक्रेन के लिए एक अहम कदम साबित हो सकता है। इसे पहले रूसी सेना कीव से खाली हाथ लौटी थी।  खबरों के मुताबिक, जीत के गवाह रहे यूक्रेन के एक अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में रूसी सेना की हार के पहले संकेत शुक्रवार को मिले थे तब रूसी सेना ने एक रेलवे स्टेशन के पास एक सफेद झंडा दिखाया। उन्होंने बताया कि इस शहर में रातभर जमकर तोड़फोड़ की। यूक्रेन का कहना है कि देश के पूर्वोत्तर में जोरदार हमला हो रहा है। पिछले कुछ दिनों में, रूसी सीमावर्ती सैनिकों को भारी नुकसान हुआ है और वे गांव-गांव भाग रहे हैं। इस जीत से उत्साहित यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने कहा कि हम धीरे-धीरे अपने क्षेत्र को फिर से हासिल कर रहे हैं। एक अमेरिकी थिंक-टैंक ने दावा किया है कि खार्किव इलाके में हाल ही में चलाए गए ऑपरेशन में 2500 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र से रूसी सैनिक मारे गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश