1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. VIDEO: पहाड़ पर स्की कर रही थी महिला, अचानक फिसलने लगी बर्फ; किस्मत ने दिया पूरा साथ

VIDEO: पहाड़ पर स्की कर रही थी महिला, अचानक फिसलने लगी बर्फ; किस्मत ने दिया पूरा साथ

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Jan 14, 2026 01:51 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 01:51 pm IST

एक महिला बर्फ से ढके पहाड़ों पर स्कीइंग कर रही थी। महिला को इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि अगले पल उसके साथ क्या होने वाला है। महिला के साथ जो हुआ उसका वीडियो सामने आया है।

Woman Survives Avalanche- India TV Hindi
Woman Survives Avalanche Image Source : ARES_MASIP/INSTAGRAM

Woman Survives Avalanche: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। इस कहावत का जीता-जागता सबूत सामने आया है। स्पेन और फ्रांस के बीच बसा छोटा सा देश अंडोरा है। अंडोरा बेहद खूबसूरत है और यहां पाइरेनीज पर्वत है। एक महिला एरेस मैसिप इन्हीं बर्फ में ढके पहाड़ों पर अपने हस्की कुत्ते सिम के साथ स्कीइंग कर रही थी।

अचानक हुआ हिमस्खलन   

स्कीइंग को दौरान कुछ ऐसा हुआ कि महिला की जान पर बन आई है। महिला एक ढलान से उतर रही थी तभी अचानक सबकुछ गड़बड़ा गया। एरेस ने गलती से हिमस्खलन ट्रिगर कर दिया जिसके बाद वो बर्फ की तेज धारा में बहने लगी। ये पूरी घटना एरेस के हेलमेट में लगे कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसे उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 

देखें वीडियो

वीडियो में साफ दिख रहा है कि जैसे ही एरेस पहाड़ के ढलान पर उतरीं, उनके नीचे की बर्फ दरकने लगी। कुछ ही पलों में संतुलन बिगड़ गया, और वो हिमस्खलन की चपेट में आ गईं। डर के मारे एरेस चिल्लाती सुनाई देती हैं—"सिम! सिम!"— इस उम्मीद में कि कुत्ता उनकी आवाज सुनकर सुरक्षित जगह भाग जाएगा। लेकिन, वफादार हस्की इसके उलट उनकी तरफ दौड़ा। नतीजा? वह भी फिसलती बर्फ में फंस गया और दोनों साथ-साथ नीचे की ओर बहने लगे। वीडियो में एरेस और सिम दोनों बर्फ के मलबे के साथ सरकते दिख रहे हैं। कुछ डरावने पलों के बाद गनीमत रही कि हिमस्खलन रुक गया और एरिस की जान बच गई। एरेस धीरे-धीरे खड़ी हुईं, स्की से बर्फ झाड़ी, और सिम भी पास में हिलता-डुलता नजर आया। 

एरेस को इस जगह के बारे में थी जानकारी

एरेस ने बताया कि ये घटना सिम डे ल'होर्टेल इलाके में करीब 2,400 मीटर की ऊंचाई पर उत्तर-पूर्वी ढलान पर हुई। यह जगह उन्हें अच्छी तरह पता थी। इस सीजन में वो वहां 7 से 8 बार जा चुकी थीं और पिछले 5 दिनों में यह तीसरी बार था। हिमस्खलन खतरे का स्तर कम (1-2) बताया गया था, फिर भी यह हुआ। एरेस ने इसे एक बड़ा सबक बताया है।

पहाड़ों में सतर्क रहना है जरूरी

एरेस के साथ जो हुआ उसके बाद एक बात तो साफ है कि पहाड़ों में जीरो रिस्क जैसी कोई चीज नहीं होती है। जगह कितनी भी जानी-पहचानी हो सतर्क रहना बेहद जरूरी है। एरेस के साथ हुई घटना मौत के करीब पहुंचकर बच निकलने की मिसाल है। यह घटना बताती है कि प्रकृति जिसनी खूबसूरत है उतनी खतरनाक भी।

यह भी पढ़ें:

'पता नहीं जिंदा कैसे हैं, अजीब हैं खाने की आदतें', जानें ट्रंप की जंक फूड डाइट पर और क्या बोले हेल्थ सेक्रेटरी

Iran Protest: जानिए कौन हैं इरफान सुल्तानी जिन्हें ईरान देने जा रहा है फांसी, अल्लाह के खिलाफ जंग छेड़ने का है आरोप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश