1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सिलिकॉन वैली में मोदी के स्वागत के लिए 40,000 से अधिक पंजीकरण

सिलिकॉन वैली में मोदी के स्वागत के लिए 40,000 से अधिक पंजीकरण

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 26, 2015 02:41 pm IST,  Updated : Aug 26, 2015 02:41 pm IST

  वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पिछले

सिलिकॉन वैली में मोदी...- India TV Hindi
सिलिकॉन वैली में मोदी के स्वागत के लिए 40,000 पंजीकरण

 

वाशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 27 सितंबर को सिलिकॉन वैली में होने वाले संबोधन को सुनने के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, न्यूयार्क के मेडिसन स्क्वायर गार्डन में पिछले साल हुए उनके अभिनंदन समारोह में 30,000 लोगों ने पंजीकरण कराया था। चूंकि अभी इस कार्यक्रम में लगभग एक महीने का समय शेष है, ऐसे में आयोजकों को आशा है कि संख्या 50,000 को पार कर सकती है जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

आयोजक इंडो अमेरिकन कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट कोस्ट के अधिकारियों ने पीटीआई भाषा को बताया कि 27 सितंबर के कार्यक्रम के लिए 40,000 से अधिक लोगों ने पंजीयन कराया है। व्यक्तिगत पंजीकरण प्रक्रिया अगले कुछ दिनों में शुरू होगी। यह प्रक्रिया उन लोगों के लिए होगी जो कार्यक्रम के साझीदार किसी भी सामुदायिक संगठन के सदस्य नहीं हैं।

तैयारियों का जायजा लेने अल्प अवधि के लिए सिलिकॉन वैली आये भाजपा के विदेश संबंध विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने कहा यह अभूतपूर्व प्रतिक्रिया है। यह मोदी का करिश्मा है। मोरारजी देसाई के बाद कैलिफोर्निया का दौरा करने वाले मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री हैं। मोरारजी देसाई वर्ष 1978 में कैलिफोर्निया आये थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश