1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अल कायदा ने जासूसी के दो आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाया

अल कायदा ने जासूसी के दो आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाया

 Written By: Agency
 Published : Jun 19, 2015 08:51 am IST,  Updated : Jun 19, 2015 08:55 am IST

यमन:  आतंकी संगठन अल कायदा के नेता को अमेरिकी सेना के हमले मे मार गिराए जाने का बदला लेने के लिए अलकायदा आतंकियों ने दो लोगों को मारकर शहर के फ्लाईओवरों पर लटका दिया।

अल कायदा ने जासूसी के...- India TV Hindi
अल कायदा ने जासूसी के दो आरोपियों को सरेआम फांसी पर लटकाया

यमन:  आतंकी संगठन अल कायदा के नेता को अमेरिकी सेना के हमले मे मार गिराए जाने का बदला लेने के लिए अलकायदा आतंकियों ने दो लोगों को मारकर शहर के फ्लाईओवरों पर लटका दिया।

इन दोनों पर अमेरिका के लिए अबू बशीर नासिर अल वुहायशी की जासूसी करने का आरोप है। इन दोनों को पहले गोली मारी गई और उसके बाद दक्ष‍िणी यमन में पुल से दोनों को फांसी पर लटका दिया गया। नासिर ओसामा बिन लादेन का लेफ्टिनेंट भी रह चुका है।

 

अमेरिकी सेना ने मंगलवार को किए हमले में नासिर को मार गिराया था, जिसकी वाइट हाउस ने भी पुष्टि की थी। आतंकी संगठनों के जानकार सईल ओबैद जमही ने कहा कि आतंकी संगठन ने यह कत्लेआम एक बार फिर अपना खौफ बरकरार रखने के लिए किया है। 2009 में यमन में आतंकी गतिविधियां शुरू करने वाले अलकायदा ने यहां के दक्षिणी इलाकों में मजबूत पकड़ बना ली है।
दोनों को जब फांसी के फंदे पर लटकाया जा रहा था, तब वहां पर काफी भीड़ मौजूद थी और लोग तमाशबीन बनकर सब कुछ देख रहे थे।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश