1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका-कोरिया की अब कोई भी बेवकूफी कर देगी दुनिया को खत्म

अमेरिका-कोरिया की अब कोई भी बेवकूफी कर देगी दुनिया को खत्म

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 27, 2017 04:55 pm IST,  Updated : Apr 27, 2017 05:01 pm IST

अमेरिका और उत्तर कोरिया में तनाव इस तरह बढ़ गया है कि दुनिया में तीसरे विश्व युद्ध की स्थिति बन चुकी है। दोनों देश लगातार एक-दूसरे को जवाब दे रहे हैं। उत्तर

उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर गिराया परमाणु बम

उत्तर कोरिया की ओर से अमेरिका के शहर पर परमाणु बम गिराया गया। परमाणु बम गिरने के बाद देखते ही देखते अमेरिकी शहर आग में तब्दील हो जाता है। अमेरिका ने इसे उत्तर कोरिया का प्रोपेगेंडा करार दिया है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को किम जोंग उन की ओर से जारी किया गया है। इस वीडियो में सबसे पहले एक कार्यक्रम में उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का स्वागत किया जाता है और फिर एक वीडियो चलाया जाता है। इसमें उत्तर कोरिया की ओर से अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से अमेरिका के शहर में परमाणु बम गिराना दिखाया जाता है। यह बम अमेरिकी शहर आग के गोले में तब्दील कर देता है। इसमें अमेरिकी झंडा भी जलता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो ख़त्म होने के बाद किम जोंग उन काफी खुश नज़र आये और उन्होंने कलाकारों को बधाई दी, साथ ही उन्होंने ने वहां मौजूद लोगों का अभिवादन भी किया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश