1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद अमेरिका ने उठाया यह बड़ा कदम

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद अमेरिका ने उठाया यह बड़ा कदम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 21, 2019 10:40 am IST,  Updated : Sep 21, 2019 10:40 am IST

पेंटागन प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि जून में अमेरिकी स्पाई ड्रोन पर हमला, ब्रिटेन के तल टैंकर को जब्त किया जाना और पिछले शनिवार को सऊदी के दो प्रतिष्ठानों पर हमला ‘नाटकीय रूप से ईरान की बढ़ी हुए आक्रमकता को दिखाता है।’ 

सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद अमेरिका ने उठाया यह बड़ा कदम- India TV Hindi
सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद अमेरिका ने उठाया यह बड़ा कदम

वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने कहा कि सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के आग्रह पर अमेरिका खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सुरक्षा बल भेजेगा। सऊदी अरब के तेल प्रतिष्ठानों पर हमले के बाद यह कदम उठाए जा रहे हैं। अमेरिका इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराता है। 

Related Stories

पेंटागन प्रमुख ने शुक्रवार को कहा कि जून में अमेरिकी स्पाई ड्रोन पर हमला, ब्रिटेन के तल टैंकर को जब्त किया जाना और पिछले शनिवार को सऊदी के दो प्रतिष्ठानों पर हमला ‘नाटकीय रूप से ईरान की बढ़ी हुए आक्रमकता को दिखाता है।’ 

उन्होंने कहा कि ईरान की आक्रमकता को रोकने के लिए सऊदी अरब ने अपने अहम प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मदद का आग्रह किया है। 

एस्पर ने कहा, ‘‘ सऊदी अरब के आग्रह के प्रतिक्रियास्वरूप राष्ट्रपति ने अमेरिकी बलों की तैनाती की मंजूरी दे दी जो मूल तौर पर रक्षात्मक होगी और उसका ध्यान मुख्य रूप से हवाई और मिसाइल सुरक्षा पर होगा।’’ वहीं ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जो डनफोर्ड ने कहा कि सुरक्षा बलों की संख्या ‘हजार सैनिकों’ से कम होगी लेकिन उन्होंने सटीक आंकड़ा नहीं दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश