1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने कहा, तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करें भारत-पाक

अमेरिका ने कहा, तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करें भारत-पाक

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2017 10:07 am IST,  Updated : Aug 24, 2017 10:07 am IST

अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश अपने बीच तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करते रहें।

america- India TV Hindi
america

वाशिंगटन: अमेरिका ने भारत एवं पाकिस्तान से अपील की है कि दोनों देश अपने बीच तनाव कम करने के लिए सीधी बातचीत करते रहें। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने कल संवाददाताओं से कहा, मेरा मानना है कि हम जो पहला काम करेंगे, वह यह होगा कि हम भारत और पाकिस्तान से सीधी वार्ता करने की अपील करेंगे या उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित करेंगे ताकि दोनों देशों के बीच तनाव कम किया जा सके। अमेरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन ने इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के साथ कुछ मुद्दों पर सौहार्दपूर्ण संबंधों के लिए कुछ कदम उठाने की अपील की थी। हीथर से टिलरसन के इस बयान से संबंधित प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने यह जवाब दिया। (चीन: नये अमेरिकी प्रतिबंध से उत्तर कोरिया पर सहयोग में मदद नहीं मिलेगी)

हीथर से उनके दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पूछा गया, वह ऐसे कौन से कदमों का जिक्र कर रहे थे जो भारत उठा सकता है उनसे जब पूछा गया कि क्या वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान के साथ कश्मीर के समाधान को जोड़ रहे थे, उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय रणनीति के अनुसार, अफगानिस्तान के मामले से निपटने में भारत एवं पाकिस्तान शामिल हैं।

उस क्षेत्र में उन सभी देशों को शामिल करना मददगार हो सकता है, जो अफगानिस्तान को ऐसा एक स्थिर स्थान बनाने में मदद कर सकते है जहां कोई भी आतंकवादी समूह नहीं हो जो उस देश में जड़ें जमा सके या अन्य देशों पर हमले कर सके। प्रवक्ता ने कहा, कश्मीर के मामले में, हमारी नीति में बदलाव नहीं आया है। हम दोनों पक्षों को प्रोत्साहित करते रहेंगे कि वे बैठकर वार्ता करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश