1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बान की मून ने कहा मुझे पहली बार योग करके अच्छा लगा

बान की मून ने कहा मुझे पहली बार योग करके अच्छा लगा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 16, 2015 12:45 pm IST,  Updated : Jun 16, 2015 12:45 pm IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने योग के बारे में बताते हुए कहा है कि योग भेदभाव नहीं करता है। जब उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान पहली बार योग करने की कोशिश

बान की मून ने कहा मुझे...- India TV Hindi
बान की मून ने कहा मुझे पहली बार योग करके अच्छा लगा

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने योग के बारे में बताते हुए कहा है कि योग भेदभाव नहीं करता है। जब उन्होंने अपनी भारत यात्रा के दौरान पहली बार योग करने की कोशिश की तो इससे उन्हें एक संतुष्टि की अनुभूति हुई थी। इस महीने 21 जून को मनाए जाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बान ने याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने जनवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में योग करने की कोशिश की तो उन्हें अपना संतुलन स्थापित करने में थोड़ा समय लगा। लेकिन जल्दी ही उन्हें यह अहसास हुआ कि ऐसा कोई भी कर सकता है।

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख ने अपने संदेश में कहा कि योग भेदभाव नहीं करता। अलग-अलग स्तरों पर सभी लोग इसका अभ्यास कर सकते हैं, फिर चाहे उनकी क्षमता, उम्र या योग्यता कितनी भी हो। उन्होंने कहा कि अपना पहला आसन करने के दौरान उन्होंने पाया कि वृक्षासन शुरूआती योगाभ्यास करने वालों के लिए उपयुक्त है। संतुलन हासिल करने में मुझे कुछ समय लगा लेकिन एक बार संतुलन स्थापित हो जाने के बाद मुझे योग के कारण संतुष्टि का अहसास हुआ। मुझे यह अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि उनकी भारत यात्रा के दौरान उन्हें अपने एक वरिष्ठ सलाहाकार के साथ योगाभ्यास करने का मौका मिला। म्यांमा पर बान के सलाहाकार और वरिष्ठ भारतीय राजनायिक विजय नांबियार ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख को उनके पहले योगाभ्यास का पाठ पढ़ाया था। यह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश