1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका-चीन संबंध टूटा तो सबके लिए बुरा होगा: ओबामा

अमेरिका-चीन संबंध टूटा तो सबके लिए बुरा होगा: ओबामा

 Written By: IANS
 Published : Dec 17, 2016 02:09 pm IST,  Updated : Dec 17, 2016 02:09 pm IST

बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि अन्य द्विपक्षीय संबंधों की तुलना में अमेरिका-चीन संबंध का अधिक महत्व है और यदि यह टूट गया तो सभी के लिए बुरा होगा।

barack obama says if us china ties break everyone have to...- India TV Hindi
barack obama says if us china ties break everyone have to pay

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को कहा कि अन्य द्विपक्षीय संबंधों की तुलना में अमेरिका-चीन संबंध का अधिक महत्व है और यदि यह टूट गया तो सभी के लिए बुरा होगा। ओबामा ने साल के आखिरी संवाददाता सम्मेलन में कहा, "अमेरिका और चीन के संबंध महत्वपूर्ण हैं..अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन की भूमिका बढ़ रही है, संभवत: कोई भी अन्य द्विपक्षीय संबंध अधिक महत्वपूर्ण नहीं हैं।"

उन्होंने कहा, "इसकी भी संभावना है कि यदि यह सबंध टूट गया तो सभी के लिए बुरा होगा।"

अमेरिका के भावी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस महीने की शुरुआत में ताइवान की नेता ताइ-इंग-वेन ने फोन किया था। ट्रंप और ताइ-इंग-वेन की इस टेलीफोन वार्ता के बाद, व्हाइट हाउस ने कई बार 'एक चीन' नीति पर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता जताई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश