शिकागो: अमेरिकी स्टेट कोलोराडो स्थित एक बेकरी में एक भालू घुस गया और वह वहां रखी लगभग 40 पाइ खा गया। लेकिन इस विचित्र घटना में भालू स्ट्रॉबेरी का स्वाद नहीं ले सका। मुलायम बालों वाला यह जानवर कोलोराडो स्थित पाइनवुड स्पि्रंग्ज में कोलोराडो चेरी कंपनी की एक खिड़की से अंदर घुसा। घुसपैठिया भालू बेकरी में उस जगह जा पहुंचा जहां ढेर सारी पाइ रखी थीं, लेकिन इस दौरान वह वहां लगे कैमरे की नजर में नहीं आ सका, क्योंकि कैमरा दूसरी दिशा की ओर की तस्वीरें लेने के लिए स्थापित किया गया था।
स्थानीय केयूएसए-टीवी स्टेशन ने खबर दी है कि वहां से भागने से पहले भालू 24 चेरी पाइ, 14 एप्पल पाइ, चीनी और कोको चट कर गया। भालू बेकरी में मंगलवार को घुसा था। लेकिन उसका ध्यान उस फ्रीजर की ओर शायद नहीं गया जिसमें उसकी पसंद की खाने की और चीजें रखी थीं। बेकरी के मालिक क्रिस्टी लेहनर्ट का हवाला देते हुए केडीवीआर-टीवी स्टेशन ने बताया, चेरी और एप्पल उसके पसंदीदा हैं। वह स्ट्रॉबेरी के रबार्ब के उपर से गुजरा था तथा उसके पंजों के निशान भी बेकरी के अंदर पाए गए।