1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, मिले 55 फीसदी वोट

ब्राजील: दक्षिणपंथी उम्मीदवार बोलसोनारो ने राष्ट्रपति चुनाव जीता, मिले 55 फीसदी वोट

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 29, 2018 09:05 am IST,  Updated : Oct 29, 2018 09:05 am IST

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उन्हें 55.42 वोट मिले।

Brazil- India TV Hindi
Brazil

ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में दक्षिणपंथी नेता जेयर बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उन्हें 55.42 वोट मिले। वह एक जनवरी को मिशेल टेमेर के स्थान पर राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल 2022 तक चलेगा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, अब तक 97 फीसदी मतगणना के साथ बोलसोनारो ने जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी फर्नाडो हद्दाद को 44.58 फीसदी वोट मिले।

बोलसोनारो ने इस जीत के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कहा, "हम सब साथ मिलकर ब्राजील की किस्मत बदलेंगे। हम जानते हैं कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। अब हम यह भी जान गए हैं कि हमें कहां जाना है, ब्राजील के मेरे प्यार देशवासियों इस विश्वास के लिए आपका धन्यवाद।" बोलसोनारो को पहले चरण के चुनाव में 46 फीसदी वोट मिले थे जबकि हद्दाद को 29 फीसदी वोट मिले थे। 

चाकू से हुआ था हमला 

गौरतलब है कि छह सितंबर को पहले चरण के चुनाव प्रचार के दौरान बोलसोनारो पर एक चुनावी रैली के दौरान एक शख्स ने उन पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में उनके पेट में गहरे जख्म बन गए थे और उन्हें 23 दिनों तक अस्पताल में रहना पड़ा था। उनके दो ऑपरेशन भी हुए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश