1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Valentine's Day Special: 40 साल छोटे व्यक्ति पर आया महिला का दिल, की सगाई

Valentine's Day Special: 40 साल छोटे व्यक्ति पर आया महिला का दिल, की सगाई

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 09, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Feb 09, 2017 01:51 pm IST

ब्राजील: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इंसान को कभी भी किसी से भी पहली नजर में प्यार हो सकता है। फरवरी के महीने को प्यार के महीने के नाम से जाना जाता

brazil- India TV Hindi
brazil

ब्राजील: कहते हैं प्यार की कोई उम्र नहीं होती, इंसान को कभी भी किसी से भी पहली नजर में प्यार हो सकता है। फरवरी के महीने को प्यार के महीने के नाम से जाना जाता है क्योंकि इस महीने में आता है वेलेंटाइन डे। वेलेंटाइन डे से पहले भी बहुत से डे होते हैं जिन्हें सभी प्रेमी मनाते हैं। आज वेलेंटाइन के मौके पर हम आपको एक ऐसे कपल की प्रेम कहानी बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आपको एहसास हो जाएगा कि प्यार उम्र का मोहताज नहीं होता। जी हां, हम आपको ब्राजील के एक कपल के बारे में बता रहे हैं। यहां पर व्‍लादिमिरा रोड्रिग्‍स डी ओल्‍वेरा नाम की 106 वर्षीय महिला को 66 साल के डिआस जेकब से प्यार हो गया। आपको बता दें कि जेकब, व्लादिमिरा रोड्रग्स से 40 साल छोटे हैं।

brazil
brazil

एक पत्रिका में प्रकाशित खबर के अनुसार ओल्वेरा और जेकब ब्राजील के पिरासुंगा स्थित नोसा शिहोरा फातिमा रिटायरमेंट होम में रहते हैं। दोनों के कमरे अलग हैं, लेकिन एक दिन दोनों की नजरें अचानक से मिला और प्यार हो गया। दोनों का प्यार दिन प्रतिदिन बढ़ता गया जिसके चलते अब दोनों ने सगाई का फैसला किया। ओल्डऐज होम ने दोनों की शादी को यादगार बनाने के लिए खूब तैयारियां की।  सगाई समारोह में बड़ा सा केक मंगवाने के साथ-साथ पूरे ओल्डऐज होम को गुलाब के फूलों से सजाया गया। सगाई में 106 वर्षीय व्‍लादिमिरा सफेद ड्रेस में पहुंचीं। उनका वॉकर भी गुलाब के फूलों से सजा हुआ था। जबकि दूसरी ओर जेकब भी अपनी छड़ी पकड़ कर सगाई के लिए पहुंचे।

brazil
brazil

जेकब ने कहा, 'मैंने जब व्‍लादिमिरा को पहली बार देखा था तभी से उनसे प्यार करता हूं। मैं जानता हूं कि वो मुझसे ज्यादा बुजुर्ग हैं, लेकिन प्यार में ये मायने नहीं रखता है। जब मैंने उनके सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह तुरंत मान गई थीं।' जबकि व्‍लादिमिरा का कहना है कि, 'जेकब और मैं एक-दूसरे को काफी प्यार करते हैं। हम चाहते हैं कि दोनों एक साथ जिएं और मरें'।

brazil
brazil

आपको बता दें कि जेकब लकवाग्रस्त हैं, जिस वजह से व्‍लादिमिरा उनके साथ ही रहा चाहती है। वब जेकब की देखभाल करती है और खुद खाना बनाती है। हालांकि डॉक्टर ने इन्हें शादी करने से मना कर दिया है। उनका कहना है कि ज्यादा उम्र होने के चलते इनकी सेहत नाजुक है, ऐसे में वे इन्हें शादी की इजाजत नहीं दे सकते।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश