1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में बन रहे मंदिर के साइनबोर्ड पर 60 गोलियां दागीं

अमेरिका में बन रहे मंदिर के साइनबोर्ड पर 60 गोलियां दागीं

 Written By: PTI
 Published : Jul 19, 2015 10:01 pm IST,  Updated : Jul 19, 2015 10:05 pm IST

ह्यूस्टन: अमेरिका के उत्तर कैरोलीना प्रांत में बनने वाले एक मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियां चलायी गयीं जिससे उसमें 60 से अधिक छेद हो गए। इस घटना से भारतीय समुदाय स्तब्ध है और प्रशासन ने

अमेरिका में बन रहे...- India TV Hindi
अमेरिका में बन रहे मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियां दागी गईं

ह्यूस्टन: अमेरिका के उत्तर कैरोलीना प्रांत में बनने वाले एक मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियां चलायी गयीं जिससे उसमें 60 से अधिक छेद हो गए। इस घटना से भारतीय समुदाय स्तब्ध है और प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

फोर्सिथ काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि चार जुलाई के दोपहर से लेकर पिछले शनिवार को अपराह्न एक बजे के बीच यह घटना घटी।

रिपोर्ट के अनुसार शेरिफ कार्यालय प्रस्तावित मंदिर के साइनबोर्ड पर गोलियां चलाए जाने की घटना की जांच कर रहा है। साइनबोर्ड में 60 से अधिक छेद हो गए थे।

विंसटन सलेम जर्नल के अनुसार शेरिफ कार्यालय में उपप्रमुख ब्राड स्टैनली ने कहा कि एक अधिकारी को साइनबोर्ड के पास कारतूस के खोल मिले जो बंदूक से दागी गयी गोलियों से मेल खाते हैं।

स्टैनली के अनुसार साइनबोर्ड को 200 डालर का नुकसान हुआ। जांचकर्ताओं को कोई सुराग नहीं मिला है और न ही कोई संदिग्ध उनकी नजर में आया है।

उत्तर कैरोलीना का ओम हिंदू संगठन क्लेम्मेंस में 3600 वर्ग फीट मंदिर बनाने की योजना बना रहा है और उसने वहां 7.6 एकड़ जमीन खरीदी है।

ओम हिंदू ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, हम बतौर अमेरिकी लोग घृणा से लड़ रहे हैं और सहिष्णुता, सम्मान एवं समावेश के संवर्धन के लिए खड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश