1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. केरल बाढ़: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘‘तेजी से हो रहा है जलवायु परिवर्तन’

केरल बाढ़: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, ‘‘तेजी से हो रहा है जलवायु परिवर्तन’

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 06, 2018 05:35 pm IST,  Updated : Sep 06, 2018 05:35 pm IST

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस केरल में आई विनाशकारी बाढ़ और कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग का हवाला देकर बड़े जलवायु संकट को रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया। 

Kerala flood- India TV Hindi
Kerala flood Image Source : PTI

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस केरल में आई विनाशकारी बाढ़ और कैलिफोर्निया में लगी जंगल की आग का हवाला देकर बड़े जलवायु संकट को रोकने के लिए कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि जलवायु में परिवर्तन ‘हमारे प्रयासों से भी तेज गति से घटित हो रहा है’। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा कि पिछले साल हजारों लोगों की मौत हुई और 320 अरब डॉलर का नुकसान हुआ। जलवायु संबंधित आपदाएं इसकी जिम्मेदार रही। 

बुधवार को यहां ‘‘2018 , नई जलवायु अर्थव्यवस्था रिपोर्ट’’ पेश करते हुये गुटेरेस ने कहा, ‘‘जलवायु परिवर्तन हमारे प्रयासों से भी तेज रफ्तार से घटित हो रहा है। इसके प्रभाव विनाशकारी रहे हैं और सबसे गरीब लोग तूफान, बाढ़, सूखा, जंगल की आग और समुद्र के बढ़ते जलस्तर से सबसे पहले और सबसे बुरी तरह प्रभावित हुये हैं।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इस साल, हमने भारत के केरल में विनाशकारी बाढ़, कैलिफोर्निया और कनाडा में जंगल की आग देखी जो उत्तरी गोलार्द्ध के मौसम के स्वरूप को प्रभावित कर रही है। पिछले 19 सालों में से 18 साल का रिकार्ड सबसे गर्म साल का रहा और वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों की सघनता लगातार बढ़ती जा रही है।’’ 

गौरतलब है कि दक्षिण भारतीय राज्य केरल को इस साल 100 साल के इतिहास में सबसे भयानक बाढ़ का सामना करना पड़ा। करीब 80 बांधों में पानी का प्रवाह बेहद बढ़ गया और 370 से अधिक लोगों को जान गंवानी पड़ी। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने कहा था कि बाढ़ से प्रभावित 12 लाख लोग राज्य के 3,314 राहत शिविरों रह रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश