1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या उत्तर कोरिया पर ट्रंप करेंगे कार्रवाई, होने वाली है गोपनीय बैठक

क्या उत्तर कोरिया पर ट्रंप करेंगे कार्रवाई, होने वाली है गोपनीय बैठक

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 26, 2017 11:32 am IST,  Updated : Apr 26, 2017 12:24 pm IST

उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों पर बढ़ती चिंताओं के बीच पूरी सीनेट को इस देश की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक गोपनीय बैठक करेंगे।

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वाशिंगटन: उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल परीक्षणों पर बढ़ती चिंताओं के बीच पूरी सीनेट को इस देश की स्थिति के बारे में जानकारी देने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक गोपनीय बैठक करेंगे। ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ बढ़ते मतभेदों के बीच रक्षा मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सहित उच्च अधिकारियों के साथ सीनेटरों को गोपनीय विवरण देंगे। इस बीच व्हाइटहाउस ने दोहराया है कि उत्तर कोरिया के साथ विवाद राजनयिक प्रयासों के जरिए हल किए जा सकते हैं। (कुछ समय तक अस्पताल में ही रहेंगे पूर्व राष्ट्रपति एचडब्ल्यू बुश)

व्हाइटहाउस के प्रेस सचिव सीन स्पाइसर ने संवाददाताओं से कहा, जितना हम इस मुद्दे को कूटनीतिक तौर पर हल कर सकें और क्षेत्र में स्थिरता लाने के लक्ष्य को पूरा करने लिए चीन और अन्य देशों को राजनीति और आर्थिक हथियार जो उनके पास हैं उसका इस्तेमाल करने के लिए दबाव बनाना जारी रखें। मेरा मानना है कि यह कुछ ऐसा है जिसे हम सब साझा करते है। स्पाइसर ने कहा कि प्रशासन के चार वरिष्ठ अधिकारी सीनेटरों को विवरण देंगे। (H1B वीजा मामले पर अमेरिका ने कहा, भारतीय कंपनियों के निवेश की कद्र करते हैं)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश