1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक लोगों की मौत, न्यूयार्क में वेंटिलेटर की कमी की आशंका

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक लोगों की मौत, न्यूयार्क में वेंटिलेटर की कमी की आशंका

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2020 06:38 am IST,  Updated : Mar 23, 2020 07:03 am IST

अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गयी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया।

Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक लोगों की मौत, कुछ दिनों में न्यूयार्क में हो - India TV Hindi
Coronavirus: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 100 से अधिक लोगों की मौत, कुछ दिनों में न्यूयार्क में हो जाएगी वेंटिलेटर की कमी

वाशिंगटन: अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से सौ से अधिक लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही देश में इस बीमारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 417 हो गयी है। जॉन हॉपकिन्स विश्वविद्यालय ने यह आंकड़ा जारी किया। अब तक सबसे अधिक न्यूयार्क (114 मौतें), वाशिंगटन (94मौतें) और कैलीफोर्निया (28मौतें) प्रांत प्रभावित हुए हैं। अमेरिका में कम से कम 30 हजार लोग इस विषाणु से संक्रमित हुए हैं। 

Related Stories

वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच न्यूयार्क में आगामी कुछ दिनों में अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों की कमी होने की आशंका है। न्यूयार्क के मेयर बिल डी ब्लासियो ने कहा कि अमेरिका में कोविड 19 के सबसे अधिक मामले न्यूयार्क में ही सामने आए हैं। 

उन्होंने सीएनएन से कहा, ‘‘साफ कहूं, तो 10 दिन बाद वेंटिलेटर, सर्जिकल मास्क और उन चीजों की कमी हो जाएगी जो अस्पताल प्रणाली को चलाने के लिए आवश्यक हैं।’’ उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि वह तत्काल आवश्यक चिकित्सकीय आपूर्ति के वितरण एवं उत्पादन को बढ़ाने के काम में सेना को लगाएं। 

डी ब्लासियो ने कहा, ‘‘यदि हमें आगामी 10 दिन में और वेंटिलेटर नहीं मिले तो लोग मारे जाएंगे।’’ उन्होंने सचेत किया कि अभी और बुरा समय आने वाला है और उन्होंने इस महामारी को 1930 की महामंदी के बाद का सबसे बड़ा घरेलू संकट करार दिया। मेयर ने संसद से कहा, ‘‘विमानन कंपनियों को आर्थिक मदद देने के बारे में अभी भूल जाइए। लोगों को आर्थिक मदद दीजिए। अस्पतालों को आर्थिक मदद दीजिए। शहरों, राज्यों और काउंटी को आर्थिक मदद दीजिए।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश