1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कनिका कपूर के परिवार ने उठाए कोरोना रिपोर्ट पर सवाल, जेंडर में लिखा है मेल, उम्र भी 13 साल कम लिखी

कनिका कपूर के परिवार ने उठाए कोरोना रिपोर्ट पर सवाल, जेंडर में लिखा है मेल, उम्र भी 13 साल कम लिखी

 Published : Mar 22, 2020 11:09 pm IST,  Updated : Mar 22, 2020 11:09 pm IST

कनिका कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और लखनऊ में एडमिट हैं।

कनिका कपूर के परिवार...- India TV Hindi
कनिका कपूर के परिवार ने उठाए कोरोना रिपोर्ट पर सवाल Image Source : TWITTER

लखनऊ: बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के परिवार वालों ने अब उन जांच के नतीजों पर सवाल उठाना शुरू कर दिया है, जिनमें उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। मीडिया से बात करते हुए नाम न बताने की शर्त पर उनके परिवार के एक सदस्य ने कहा कि रिपोर्ट में कनिका की उम्र 28 बताई गई है, जबकि वह 41 की हैं। रिपोर्ट कहती है कि वह पुरूष हैं।

उनका परिवार यह भी जानना चाहता है कि कनिका के चिकित्सकीय जांच के नतीजे मीडिया में क्यों आए और इसके बाद यह सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ।

परिवार के इस सदस्य ने कहा, "कोरोनावायरस के अन्य मरीजों की पहचान छिपाई गई, लेकिन कनिका के साथ ऐसा नहीं हुआ। जनता द्वारा हमारी आलोचना की गई और हमें ट्रोल किया गया और सरकार इन सबके लिए जिम्मेदार है।"

उनके परिवार के इस सदस्य ने उस अस्पताल द्वारा जारी किए बयान पर भी सवाल उठाया, जहां कनिका को एडमिट किया गया था।

उन्होंने कहा, "अस्पताल कभी भी इस तरह के बयान जारी नहीं करता, जैसा कि इन्होंने किया है। ऐसा लगता है कि यह सबकुछ हमें नीचा दिखाने के लिए ही किया गया है।"

इनपुट- आईएनएस

अक्षय कुमार-अमिताभ समेत इन बॉलीवुड सितारों ने 5 बजे ताली बजाकर दिया कोरोना वॉरियर्स को सम्मान

जनता कर्फ्यू वाले दिन कटरीना, अर्जुन और वरुण धवन वीडियो कॉल करके एक-दूसरे से जुड़े

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन