1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत

अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से परिवार के 4 सदस्यों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 11, 2018 08:50 am IST,  Updated : Jun 11, 2018 08:50 am IST

अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ‘ ग्रीन काउंटी शेरीफ कार्यालय ’ ने कहा कि घटना आज ‘ मुनरो म्युनिसिपल हवाईअड्डे ’ से करीब एक मील दूर हुई।

Crash of small plane in Wisconsin kills 4 family members- India TV Hindi
Crash of small plane in Wisconsin kills 4 family members

मुनरो: अमेरिका के दक्षिणी विस्कॉन्सिन में एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। ‘ ग्रीन काउंटी शेरीफ कार्यालय ’ ने कहा कि घटना आज ‘ मुनरो म्युनिसिपल हवाईअड्डे ’ से करीब एक मील दूर हुई। (जी7 से खुद को अलग रखने के ट्रंप के फैसला निराशाजनक: मर्केल )

शेरीफ मार्क रॉहलॅाफ ने कहा कि एक इंजन वाला ‘ सेसना 1882 टी ’ नीचे गिरा और कुछ पेड़ों पर अटक गया। एक टीवी चैनल की खबर के अनुसार रॉहलॉफ ने बताया कि महिला पायलट , उसकी एक बेटी और दो नातिनों की मौके पर ही मौत हो गई है।

‘ केनोशा रिजनल हवाईअड्डे ’ से आज सुबह उडा़न भर कर यह विमान मुनरो की तरफ जा रहा था। संघीय अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश