1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका ने क्यूबाई दूतावास से दो राजनयिकों को देश से निकाल

अमेरिका ने क्यूबाई दूतावास से दो राजनयिकों को देश से निकाल

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 10, 2017 11:28 am IST,  Updated : Aug 10, 2017 11:28 am IST

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने क्यूबा में अमेरिकी अधिकारियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की अनपेक्षित घटनाओं की श्रृंखला के बाद वाशिंगटन स्थित क्यूबाई दूतावास से दो राजनयिकों को देश से निकाल दिया है।

Cuban diplomats kicked out of US - India TV Hindi
Cuban diplomats kicked out of US

वाशिंगटन: अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने क्यूबा में अमेरिकी अधिकारियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचने की अनपेक्षित घटनाओं की श्रृंखला के बाद वाशिंगटन स्थित क्यूबाई दूतावास से दो राजनयिकों को देश से निकाल दिया है। गौरतलब है कि क्यूबा में अमेरिकी अधिकारियों को शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचा था और उनमें से एक अधिकारी की सुनने की क्षमता संभवत: हमेशा के लिए प्रभावित हो गई। (अमेरिका में रूसी विमान के दिखने से मची अफरा-तफरी)

प्रवक्ता हीथर नौएर्ट ने बताया कि क्यूबा में अमेरिकियों के साथ हुई घटनाओं की रिपोर्ट, जिसमें विभिन्न प्रकार के शारीरिक रूप से नुकसान की बात कही गयी है जिसके कारण उन्हें देश छोड़ना पड़ा था। उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद क्यूबा के दो नागरिकों को 23 मई को अमेरिका से जाने को कहा गया।

नौएर्ट ने बताया कि घटना की इस श्रृंखला की पहली रिपोर्ट 2016 के अंत में दर्ज की गई थी। इस तरह की घटनाएं जारी रहीं। उन्होंने नहीं बताया कि किस तरह के लक्षण थे, लेकिन कहा कि इससे जान को कोई खतरा नहीं था। नौएर्ट ने घटनाओं को ब्यौरा देने से इंकार कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश