1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील की जेल में झपड़: 14 कैदियों की मौत

ब्राजील की जेल में झपड़: 14 कैदियों की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 24, 2016 08:09 pm IST,  Updated : May 24, 2016 08:10 pm IST

पूर्वोत्तर ब्राजील की जेल में हुई झड़प में 14 कैदियों की मौत हो गई।

prisoners- India TV Hindi
prisoners

रियो डी जेनेरियो: पूर्वोत्तर ब्राजील की जेल में हुई झड़प में 14 कैदियों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया का कहना है कि, सेअरा राज्य के दो जेलों में बंद कैदियों के प्रतिद्वंद्वी समूहों के बीच ये झड़पें जेल सुरक्षाकर्मियों की हड़ताल के दौरान शुरू हुईं।

गवर्नर कैमिलो सेंटाना ने सोमवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, हमारी जेलों में जो कुछ भी हो रहा है, उससे मैं बेहद दुखी हूं और हम अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर जल्द से जल्द जेल व्यवस्था में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने उत्कृष्ट नेशनल सिक्योरिटी फोर्स से अतिरिक्त सैन्य बल भेजने की मांग की। राज्य जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इन घातक झगड़ों की वजह की जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि

उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने जेल में एक अस्थायी सुरंग देखी है, लेकिन किसी के फरार होने की पुष्टि नहीं हुई है। हड़ताल पर गए जेल सुरक्षाकर्मी तब से काम पर लौट आए हैं। ब्राजील की जेलें आपराधिक गिरोहों के लिए बेहद भीड़भाड़ वाली जगहें हैं। ह्यूमन राइट्स वॉच ने हाल ही में इन्हें एक मानवाधिकार आपदा कहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश