1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट जॉन टेस्टर से इस्तीफा देने को कहा

डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट जॉन टेस्टर से इस्तीफा देने को कहा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 29, 2018 12:37 pm IST,  Updated : Apr 29, 2018 12:37 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट जॉन टेस्टर से इस्तीफा देने को कहा है। दरअसल, व्हाइट हाउस के चिकित्सक रॉनी जैक्सन को वेटेरन्स मामलों (वीए) के मंत्री पद के लिए नामांकित करने का सीनेटर ने विरोध किया था।

Donald Trump asked John Tester to resign from Democratic...- India TV Hindi
Donald Trump asked John Tester to resign from Democratic Senator

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक सीनेट जॉन टेस्टर से इस्तीफा देने को कहा है। दरअसल, व्हाइट हाउस के चिकित्सक रॉनी जैक्सन को वेटेरन्स मामलों (वीए) के मंत्री पद के लिए नामांकित करने का सीनेटर ने विरोध किया था। (रूस ने चेताया, सीरिया में शांति बहाली की योजना को विफल करने के प्रयासों को कहन नहीं करेंगे )

सीएनएन के मुताबिक, सीनेट की वेटेरन्स मामलों की समिति के शीर्ष डेमोक्रेट मोन्टाना से सीनेटर जॉन टेस्टर ने जैक्सन पर लगे आरोपों को लेकर सवाल खड़े किए थे। जैक्सन ने बीते सप्ताह अपनी दावेदारी वापस ले ली थी।

ट्रंप ने शनिवार को सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा, "एडमिरल/डॉक्टर रॉनी जैक्सन पर सीनेटर जॉन टेस्टर द्वारा लगाए गए आरोप झूठे साबित हुए।" ट्रंप ने ट्वीट कर कहा, "खुफिया विभाग की जांच में डेमोक्रेट के आरोप सही नहीं पाए गए। इन आरोपों की वजह से जैक्सन के परिवार ने काफी कुछ भुगता। इसलिए टेस्टर को इस्तीफा देना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश