1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: उड़ान भरते ही सड़क पर गिर पड़ा विमान

अमेरिका: उड़ान भरते ही सड़क पर गिर पड़ा विमान

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 04, 2017 11:32 am IST,  Updated : May 04, 2017 11:32 am IST

मंगलवार को अमेरिका के पास एक जगह Mukilteo में एक छोटा विमान सड़क पर क्रैश हो गया। यह विमान इस तरीके से गिरा की इसमें आग लग गई है। विमान का गिरते हुए वीडियो बना लिया गया।

plane crash- India TV Hindi
plane crash

मंगलवार को अमेरिका के पास एक जगह Mukilteo में एक छोटा विमान सड़क पर क्रैश हो गया। यह विमान इस तरीके से गिरा की इसमें आग लग गई है। विमान का गिरते हुए वीडियो बना लिया गया, जो कि बिल्कुल फिल्म की वीडियो की तरह लग रहा है। यह वीडियो एक बाइक सवार व्यक्ति ने बनाया। पुलिस डिपार्टमेंट के अनुसार इस हादसे में जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। (वैज्ञानिक की चेतावनी, इंसान छोड़ दे धरती, नहीं तो जिंदा रहना मुश्किल)

विमान दुर्घटना की तस्वीरें ट्वीटर पर भी शेयर की गई है। पुलिस डिपार्टमेंट का कहना है कि, इस हादसे में कुछ गाड़ियों को क्षति पहुंची है। ट्वीटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों के मुताबिक, हादसे में एक गाड़ी बुरी तरह से जल गई। घटना के बाद पुलिस ने लोगों से इलाके को तुरंत खाली करने को कहा। एबीसी के सिएटल सहबद्ध कोमो के अनुसार, एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान क्रैश हो गया।

मौके पर मौजूद अमांडा हेस नाम की एक महिला ने बताया कि विमान का पंख उसकी काम को छूता हुआ जमीन से टकराकर नीचे गिर गया। अमांडा ने बताया कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि उन्हें कुछ नहीं हुआ। अमांडा ने बताया कि विमान क्रैश होने के बात इतनी भयंकर आग लगी कि मैं उस आग को महसूस कर सकती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश