1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भारत का आर्थिक विकास 2015-16 में चीन को पीछे छोड़ देगाः यूएन रिपोर्ट

भारत का आर्थिक विकास 2015-16 में चीन को पीछे छोड़ देगाः यूएन रिपोर्ट

 Written By: Agency
 Published : May 20, 2015 09:08 am IST,  Updated : May 20, 2015 09:13 am IST

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का आर्थिक विकास चीन को पीछे छोड़ देगा और 2016 में इस देश का सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी) विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने की

भारत आर्थिक विकास में...- India TV Hindi
भारत आर्थिक विकास में चीन को पछाड़ देगा : यूएन रिपोर्ट

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत का आर्थिक विकास चीन को पीछे छोड़ देगा और 2016 में इस देश का सकल घरेलू उत्पाद ( जीडीपी) विकास दर 7.7 प्रतिशत रहने की संभावना है। इसमें कहा गया कि भारत साउथ एशिया के आर्थिक विकास को तेज करने में मदद करेगा।

यह पूर्वानुमान मंगलवार को जारी यूएन विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाओं के सेमिऐनुअल रिपोर्ट में प्रकट किया गया है। इसमें कहा गया कि भारत की अर्थव्यवस्था इस साल 7.6 प्रतिशत की दर से विकास करने की संभावना है। यह दर 2016 में 7.7 प्रतिशत रह सकती है और भारत इस मामले में चीन को पीछे छोड़ देगा।

चीन की विकास दर 2015 में सात प्रतिशत और उसके अगले वर्ष 6.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में साउथ एशिया के आर्थिक परिदृश्य को बहुत हद तक अनुकूल करार दिया गया है। इसके अनुसार अधिकतर अर्थव्यवस्थाएं का विकास 2015.916 में मजबूत होने की संभावना है। यह विकास मजबूत घरेलू उपभोग एवं निवेश व निर्यात में बढ़ोतरी के कारण होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश