1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ब्राजील: पुरुषों वाले मंत्रीमंडल में पहली बार शामिल हुई महिला

ब्राजील: पुरुषों वाले मंत्रीमंडल में पहली बार शामिल हुई महिला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 10, 2016 11:09 am IST,  Updated : Sep 10, 2016 11:09 am IST

ब्रासीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल तेमेर ने मंत्रीमंडल में एक महिला को शामिल कर लिया है। इससे पहले उनके मंत्रीमंडल में सभी पुरूष थे जो सभी श्वेत थे। 1964-1985 में तानाशाही शासन के बाद यह

brazil- India TV Hindi
brazil

ब्रासीलिया: ब्राजील के राष्ट्रपति माइकल तेमेर ने मंत्रीमंडल में एक महिला को शामिल कर लिया है। इससे पहले उनके मंत्रीमंडल में सभी पुरूष थे जो सभी श्वेत थे। 1964-1985 में तानाशाही शासन के बाद यह पहली बार था जब मंत्रीमंडल में किसी महिला को शामिल नहीं किया गया था और इसके लिए तेमेर की खासी आलोचना भी हुई थी।

तेमेर ने घोषणा की है कि फाबियो मेदिना ओसोरियो की जगह उनकी नई अटॉर्नी जनरल ग्रेस मारिया फर्नाडिस मेनडोनका होंगी। तेमेर मई में उस समय अंतरिम राष्ट्रपति बने थे, जब ब्राजील की पहली महिला राष्ट्रपति दिल्मा रोसेफ को बजट में हुए घाटे को छिपाने के लिए अनाधिकृत कर्ज लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। इस आरोप के कारण उन पर महाभियोग चलाया जाना था। तेमेर ने बीते 31 अगस्त को पद की शपथ ली थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश