1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

लाइव रिपोर्टिंग के दौरान महिला रिपोर्टर के साथ हुआ कुछ ऐसा कि हंसी नहीं रोक पाएंगे आप

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 24, 2017 01:31 pm IST,  Updated : Aug 24, 2017 01:31 pm IST

अक्सर ऑन स्क्रीन होने पर टीवी एंकरों और रिपोर्टस के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है जिसके कारण वह मज़ाक के पात्र बन जाते हैं।

reporter- India TV Hindi
reporter

अक्सर ऑन स्क्रीन होने पर टीवी एंकरों और रिपोर्टस के साथ कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती है जिसके कारण वह मज़ाक के पात्र बन जाते हैं। लेकिन बहुत बार ऐसा होता है कि इनकी कोई गलती नहीं होती और फिर भी इनका मज़ाक बन जाता है। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है। लॉस एंजलिस की मैरी बेथ मैकडेड KTLA NEWS में रिपोर्टर हैं। दरअसल मामला उस समय का है जब मैरी TV पर लाइव शो की तैयारी कर रही थी। लेकिन लाइव होने के कुछ ही मिनट पहले एक कॉकरोच उड़कर महिला के ऊपर आ गिरा, पहले मैरी ने इसपर ध्यान नहीं दिया लेकिन जैसे ही उनकी नजर कॉकरोच पर पड़ी वह चिल्ला पड़ी।

महिला को चिल्लाते हुए देखते ही महिला के सहकर्मी ने महिला की मदद की।  इस वीडियो को देककर कहा जा सकता है कि हर बार गलती सिर्फ टीवी एंकरों और रिपोर्टस की गलती नहीं होती है कई बार कोई गलती ना होने के बावजूद भी ये हंसी के पात्र बन जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश