1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गूगल की ड्राइवरलैस कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

गूगल की ड्राइवरलैस कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 18, 2015 09:44 am IST,  Updated : Jul 18, 2015 09:44 am IST

कैलिफोर्निया: गूगल की सेल्फ-ड्राइविंग कार से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। इस कार को सुरक्षित यातायात के एक विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। लेकिन, इस तरह की एक कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने

गूगल की ड्राइवरलैस...- India TV Hindi
गूगल की ड्राइवरलैस कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, चार लोग घायल

कैलिफोर्निया: गूगल की सेल्फ-ड्राइविंग कार से काफी उम्मीदें जुड़ी हैं। इस कार को सुरक्षित यातायात के एक विकल्प के रूप में तैयार किया जा रहा है। लेकिन, इस तरह की एक कारों के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं। कंपनी के मुताबिक, छह साल में 19 लाख मील यानी करीब 30 लाख किलोमीटर के ट्रायल के दौरान 14 बार यह कार छोटे-बड़े हादसे का शिकार हुई, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के साथ लोगों को चोट भी आई है।

इस टक्कर में गूगल के सेंसर और कैमरों से लैस कार क्षतिग्रस्त हुई है। यह हादसा गूगल के गृह नगर माउंटेन व्यू में हुआ, जहां कंपनी की 20 से ज्यादा प्रोटोटाइप कारों को ट्रैफिक के बीच चलाया जा रहा है। इस हादसे में चार लोगों के घायल होने की खबर है।

गूगल ने बताया कि 1 जुलाई को हुई इस टक्कर में उसके तीन कर्मचारियों को मामूली चोटें आई थीं. जिन्हें अस्पताल में इलाज के बाद काम पर जाने के लिए फिट करार दे दिया। इसके साथ ही कार के ड्राइवर ने भी गर्दन और पीठ में दर्द की शिकायत की है।

कैलिफोर्निया में सार्वजनकि सड़कों पर किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए सेल्फ-ड्राइविंग कार में भी स्टीयरिंग वील पर किसी ड्राइवर का बैठना जरूरी होता है। गूगल आम तौर पर राइडिंग की जानकारी दर्ज करने के लिए अगली सीट पर एक व्यक्ति को भेजता है। इस मामले में पिछली सीट पर भी एक यात्री को भेजा गया था।

गूगल ने इस सेल्फ-ड्राइविंग कार प्रॉजक्ट में काफी धन निवेश किया है। कंपनी का मानना है कि ये कारें इनसानी ड्राइवरों के मुकाबले अधिक सुरक्षित और कुशल साबित होंगी।

कार के ड्राइवर ने गर्दन और पीठ में हल्के दर्द की शिकायत की है। एसयूवी के पिछला बंपर भी डैमेज हुआ है, वहीं जिस वाहन की टक्कर हुई थी उसका अगला बंपर टूट गया है। माउंटेन पुलिस मौका-ए-वारदात पर तो पहुंची, लेकिन उसने दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

गूगल की SUV 15 मील प्रति घंटे प्रति किलोमीटर की रफ्तार से सेल्फ-ड्राइविंग मोड में चल रही थी। उस कार के आगे दो अन्य कारें भी थीं। तभी चौराहे के सिग्नल पर यह हादसा हुआ।

रास्ता बाधित न हो, इसलिए पहली कार ने अपनी रफ्तार धीमी कर ली। दूसरी ओर का ट्रैफिक नहीं चल रहा था। गूगल कार और उससे अगली कार भी रुक गई।

क्षण भर के भीतर ही एक कार ने गूगल की कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस कार की रफ्तार 17 मील प्रति घंटा थी। ऑन बोर्ड सेंसर के मुताबिक पिछली कार में ब्रेक नहीं थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश