1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: हिजाब पहनी मुस्लिम पुलिसकर्मी को ISIS का कह कर प्रताडि़त किया गया

अमेरिका: हिजाब पहनी मुस्लिम पुलिसकर्मी को ISIS का कह कर प्रताडि़त किया गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 05, 2016 03:27 pm IST,  Updated : Dec 05, 2016 03:27 pm IST

न्यूयॉर्क: हिजाब पहनी हुई एक मुस्लिम महिला पुलिसकर्मी को यहां एक श्वेत व्यक्ति ने आईएसआईएस और अपने देश लौट जाने को कहा। व्यक्ति ने महिला के 16 वर्षीय बेटे के साथ धक्का मुक्की भी की।

hijab wearing muslim policeman have been harassed by saying...- India TV Hindi
hijab wearing muslim policeman have been harassed by saying of isis

न्यूयॉर्क: हिजाब पहनी हुई एक मुस्लिम महिला पुलिसकर्मी को यहां एक श्वेत व्यक्ति ने आईएसआईएस और अपने देश लौट जाने को कहा। व्यक्ति ने महिला के 16 वर्षीय बेटे के साथ धक्का मुक्की भी की। हिजाब पहनने वाली महिलाओं को निशाना बनाने की यह ताजी घटना है। डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद से ऐसी घटनाओं में इजाफा हो गया है।

 

अफसर एम्ल एल्सोकेरी ड्यूटी पर नहीं थीं और उन्होंने हिजाब पहन रख था। वह अपने बेटे को ब्रुकलिन में छोड़ने आई थीं। कार पार्क करके लौटने पर उन्होंने देखा कि लगभग तीस वर्ष का एक श्वेत व्यक्ति उनके बेटे के साथ हाथापाई कर रहा है। न्यूयॉर्क की रहने वाली पुलिस अधिकारी जब पास पहुंची तो उस व्यक्ति ने कहा, आईएसआईएस, मैं तुम्हारा गला काट दूंगा, अपने देश लौट जाओ। फिर वह वहां से भाग निकला। पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह घटना शनिवार की है।

वर्ष 2014 में न्यूयॉर्क शहर के मेयर ने अफसर एल्सोकेरी को हीरो बताया था क्योंकि उन्होंने एक जलती हुई इमारत में घुसकर एक बुजुर्ग व्यक्ति और एक नन्ही लड़की की जान बचाई थी। पांच बच्चों की मां इस अफसर को उनके साहस के लिए मेडल भी मिल चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश