1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. नासा ने खोजा इकारस नाम का अबतक का सबसे सिदूरवर्ती तारा

नासा ने खोजा इकारस नाम का अबतक का सबसे सिदूरवर्ती तारा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Apr 03, 2018 03:37 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 03:37 pm IST

नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने अभी तक का सबसे सुदूरवर्ती तारा खोजा है। ब्रह्मांड के बीच में स्थित नीले रंग के इस विशाल तारे का नाम इकारस है।

Hubble spots farthest star ever seen- India TV Hindi
Hubble spots farthest star ever seen

वाशिंगटन: नासा की हबल अंतरिक्ष दूरबीन ने अभी तक का सबसे सुदूरवर्ती तारा खोजा है। ब्रह्मांड के बीच में स्थित नीले रंग के इस विशाल तारे का नाम इकारस है। यह तारा इतना दूर है कि इसकी रोशनी को पृथ्वी तक पहुंचने में नौ अरब साल लग गए। (डाटा लीक मामला: जुकरबर्ग का टिम कुक को करारा जवाब, सिर्फ अमीरों के इस्तेमाल के लिए नहीं फेसबुक )

दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन से भी यह तारा बहुत धुंधला दिखाई देगा। हालांकि ग्रेवीटेशनल लेनसिंग नाम की प्रक्रिया होती है जो तारों की धुंधली चमक को तेज कर देती है जिससे खगोलविज्ञानी दूर के तारे को भी देख सकते हैं।

बर्केले में यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में इस शोध का नेतृत्व करने वाले पैट्रिक केली ने कहा, ‘‘ यह पहली बार है कि जब हमने एक विशाल और अपनी तरह का अकेला तारा देखा है।’’ केली ने कहा, ‘‘ आप वहां पर कई आकाशगंगाओं को देख सकते हैं लेकिन यह तारा उस तारे से कम से कम 100 गुना दूर स्थित है जिसका हम अध्ययन कर सकते हैं।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश