1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: मेलानिया ट्रंप ने कहा, अपनी भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं

अमेरिका: मेलानिया ट्रंप ने कहा, अपनी भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हूं

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 13, 2020 09:59 am IST,  Updated : Feb 13, 2020 10:00 am IST

अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Donald Trump, Donald Trump Narendra Modi, Donald Trump India Visit, Donald Trump Melania Trump- India TV Hindi
I am excited for India trip, says Melania Trump | PTI File

वॉशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मिलानिया ट्रंप ने कहा है कि वह इस माह के अंत में होने वाली भारत यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। मेलानिया ने ट्वीट किया कि प्रथम महिला के तौर पर भारत की उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच निकट संबंधों का जश्न मानाने का अवसर है। उन्होंने भारत आने का आमंत्रण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ट्वीट किया था कि वह अपनी भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं।

मेलानिया ने ट्वीट किया,‘इस माह के अंत में अहमदाबाद और नई दिल्ली की यात्रा के लिए उत्सुक हूं। राष्ट्रपति ट्रंप और मैं, यात्रा के लिए और भारत तथा अमेरिका के बीच निकट संबंधों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हैं।’ मेलानिया ट्रंप का यह ट्वीट मोदी के उस ट्वीट के जवाब में था जिसमें उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति और प्रथम महिला की भारत यात्रा को ‘बेहद खास’ बताया था। मोदी ने ट्वीट किया था, ‘भारत अपने विशिष्ट अतिथियों का यादगार स्वागत करेगा। यह यात्रा बेहद खास है और यह भारत अमेरिका की मित्रता को आगे और मजबूत करेगी।’


वहीं, ट्रंप ने कहा था कि वह इस माह अपनी पहली भारत यात्रा को लेकर उत्सुक हैं। उन्होंने संकेत दिए कि उनकी इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। ट्रंप पीएम मोदी के आमंत्रण पर 24-25 फरवरी के दो दिवसीय भारत दौरे पर होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति गुजरात के अहमदाबाद भी जाएंगे और वहां एक स्टेडियम में मोदी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। राष्ट्रपति ने अपने ओवल कार्यालय में कहा, ‘वह (मोदी) बहुत भद्र पुरुष हैं और मैं भारत जाने को उत्सुक हूं। हम इस माह के अंत में जाएंगे।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश