1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूजर्सी: भारतीय अमेरिकी उद्यमी गवर्नर पद की दौड में शामिल

न्यूजर्सी: भारतीय अमेरिकी उद्यमी गवर्नर पद की दौड में शामिल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2017 01:08 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 01:08 pm IST

वाशिंगटन: 31 वर्षीय एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी न्यूजर्सी में गर्वनर पद की दौड़ में शामिल हैं। यहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। रिपब्लिकन हर्ष वद्र्धन सिंह ने गर्वनर चुने जाने के बाद

रिपब्लिकन हर्ष...- India TV Hindi
रिपब्लिकन हर्ष वद्र्धन सिंह

वाशिंगटन: 31 वर्षीय एक भारतीय अमेरिकी उद्यमी न्यूजर्सी में गर्वनर पद की दौड़ में शामिल हैं। यहां इस साल के आखिर में चुनाव होना है। रिपब्लिकन हर्ष वद्र्धन सिंह ने गर्वनर चुने जाने के बाद संपत्ति करों में कटौती और न्यूजर्सी को तकनीकी क्षेत्रों में देश का प्रमुख स्थान बनाने का वादा किया है। नवंबर में होने वाले चुनाव में अगर सिंह विजयी होते हैं तो वह निर्वतमान गर्वनर क्रिस क्रिस्टी का स्थान लेंगे।

हालांकि सिंह को छह जून 2017 को रिपब्लिकन प्राइमरी की कड़ी चुनौती पार करनी पड़ेगी। इस दौड़ में रिपब्लिकन के कम से कम चार लोकप्रिय प्रत्याशी हैं जिनमें सदन के सदस्य जैक सियाटालेरी, लेफ्टिनेंट गर्वनर एवं विदेश मंत्री किम ग्वाडानो, न्यूटले कमिशनर ऑफ पब्लिक अफेयर्स स्टीवन रोजर्स और कारोबारी जोसेफ रूडी रूल्ला शामिल हैं।

न्यूजर्सी में रिपब्लिकन पार्टी के क्रिस क्रिस्टी इस समय गर्वनर हैं जो कार्यकाल संबंधी सीमा के कारण तीसरी बार मैदान में नहीं उतर सकते। अगर सिंह इस पद पर चुन लिये जाते हैं तो वह किसी राज्य के गर्वनर बनने वाले भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति होंगे। बॉबी जिंदल ऐसे पहले भारतीय अमेरिकी है जिन्हें गवर्नर चुना गया था। उन्हें लुसियाना का गर्वनर चुना गया था और उनके बाद निक्की हेली साउथ कैरोलिना की गर्वनर बनी थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश