1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. ब्रेग्जिट प्रक्रिया शुरू करने के लिए टेरेसा मे ने किए हस्ताक्षर

ब्रेग्जिट प्रक्रिया शुरू करने के लिए टेरेसा मे ने किए हस्ताक्षर

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 29, 2017 12:55 pm IST,  Updated : Mar 29, 2017 12:55 pm IST

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने आज उस पत्र पर हस्ताक्षर किए जो ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस पत्र में यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य 27 सदस्यों

theresa may sign to begin the process of brexit- India TV Hindi
theresa may sign to begin the process of brexit

लंदन: ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे ने आज उस पत्र पर हस्ताक्षर किए जो ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से बाहर होने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस पत्र में यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य 27 सदस्यों को आधिकारिक अधिसूचना दी गई है कि ब्रिटेन ने लिस्बन संधि के अनुच्छेद 50 को लागू कर दिया है। ईयू में ब्रिटेन के राजदूत सर टिम बोरो यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क को आज यह पत्र सौंपेंगे।

इसके साथ ही गैर सदस्य के तौर पर ब्रिटेन के ईयू के साथ संबंधों पर दो वर्ष की वार्ता प्रक्रिया का मंच तैयार हो गया है। यदि निर्धारित समय सीमा को बढ़ाया नहीं जाता तो ब्रिटेन 29 मार्च 2019 तक इस आर्थिक समूह को छोड़ देगा। ब्रिटेन के ईयू छोड़ने की उल्टी गिनती शुरू होने की पुष्टि करने के लिए हाउस ऑफ कामन्स में बयान देने से पहले टेरेसा मे आज कैबिनेट की एक बैठक की अध्यक्षता करेंगी।

वह वार्ता के दौरान ब्रेग्जिट के बाद अपने भविष्य को लेकर चिंतित ईयू नागरिकों समेत पूरे ब्रिटेन में हर व्यक्ति का प्रतिनिधित्व करने का वादा करेंगी।ब्रिटेन ने कहा है कि वह देश में रह रहे ईयू नागरिकों और विदेशों में रह रहे ब्रितानी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा की गारंटी के लिए एक शुरूआती समझौता चाहता है। ब्रेग्जिट के समर्थन में जून 2016 में एक जनमत संग्रह किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश