न्यूयार्क: अमेरिका में कथित तौर पर शराब पीकर वाहन चलाने और एक भीषण दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में 22 साल के भारतीय मूल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी। दोषी ठहराए जाने पर उसे 50 साल तक की कैद की सजा हो सकती है।
अभियोजको ने कहा कि माउंटेन लेक्स का भावुक उप्पल शनिवार को दोपहर डेड़ बजे के बाद कथित तौर पर शराब के नशे में था जब वह आई 80 हाईवे पर एक कंस्ट्रक्शन क्षेत्र से गुजर रहा था। यह हाईवे सान फ्रांस्सिको को न्यूजर्सी को जोड़ता है। उप्पल केडीलैक एस्कलेड चला रहा था और उसने एक किया कार को टक्कर मार दी जिससे किया में आग लग गई। इस घटना में एक गर्भवती महिला, उसके पति और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। कार में सवार दो घायलो का इलाज चल रहा है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
मोरिस काउंटी के अभियोजकों के मुताबिक मोटर वाहन उल्लंघन का उप्पल का लंबा इतिहास रहा है। एनजे डॉट कॉम के मुताबिक उप्पल का पिछला आपराधिक रिकार्ड छह साल में छह गिरफ्तारियों का है।