1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका: व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ पुल से लगाई छलांग

अमेरिका: व्यक्ति ने अपने दो बच्चों के साथ पुल से लगाई छलांग

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2016 10:38 am IST,  Updated : Oct 26, 2016 10:38 am IST

वानाके: अमेरिका में एक व्यक्ति अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को अपनी बाहों में लेकर एक राजमार्ग पुल से छलांग लगा दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई लेकिन उसके दोनों बेटे 100 फुट की उंचाई

man had to jump from the bridge with his two children- India TV Hindi
man had to jump from the bridge with his two children

वानाके: अमेरिका में एक व्यक्ति अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को अपनी बाहों में लेकर एक राजमार्ग पुल से छलांग लगा दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई लेकिन उसके दोनों बेटे 100 फुट की उंचाई से गिरने के बाद भी जीवित बच गये और संभावना है कि दोनों पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। राज्य की पुलिस ने बताया कि जॉन स्पीन्केन एक वर्ष और तीन वर्ष के अपने बेटों को लेकर सोमवार की रात को वानाके के पुल से छलांग लगा दी। उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।

पेकुआननोक टाउनशिप के पुलिस कैप्टन क्रिस्टोफर देप्यूयट ने कल बताया, यह बात तो तय है कि अधिकारियों को बच्चों का जीवित मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं। स्पीन्केन के इस कार्य से यह विश्वास नहीं होता कि यह वही मुस्कुराता हुआ व्यक्ति है जिसने सोशल मीडिया पर पिता बनने के अनुभव को दुनिया का सबसे अच्छा अनुभव बताया था।

उसने लिखा था, हम सभी के अच्छे दिन और बुरे दिन होते हैं लेकिन अंत में हम सभी जी रहे होते हैं। जीवन को हल्के में मत लीजिए, आप नहीं जानते कि कब आप अपनी आखिरी सांस लेंगे। देप्यूयट ने कहा, सोमवार की रात को स्पीन्केन की पत्नी के एक दोस्त का एक फोन आया था जिसने कहा था कि स्पीन्केन अपने बच्चों को उठाकर ले गया है और उसने उन्हें नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। स्पीन्केन का पता उसके सेलफोन के जरिये लगाया गया और इसके बाद पुलिस को उसकी खाली कार पुल पर मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश