1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. US: बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के बेटे को एयरपोर्ट में रोककर पूछा- क्या तुम मुस्लमान हो

US: बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के बेटे को एयरपोर्ट में रोककर पूछा- क्या तुम मुस्लमान हो

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 25, 2017 02:22 pm IST,  Updated : Feb 25, 2017 02:25 pm IST

फेमस बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के बेटे को कम से कम 2 घंटे तक प्लोरिडा एयरपोर्ट में रोककर पूछताछ की गई। आव्रजन के अधिकारियों ने बताया कि उनसे पूछताछ की और ये पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो।

mohmmad - India TV Hindi
mohmmad

मियामी: फेमस बॉक्सिंग लीजेंड मोहम्मद अली के बेटे को कम से कम 2 घंटे तक प्लोरिडा एयरपोर्ट में रोककर पूछताछ की गई। आव्रजन के अधिकारियों ने बताया कि उनसे पूछताछ की और ये पूछा कि क्या तुम मुसलमान हो।

ये भी पढ़े-

मोहम्मद अली जूनियर अपनी मां के साथ जमैका गए थे। वहां से लौटते समय यह घटना घटी।

कूरियर जर्नल की शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक, अली जूनियर और उनकी मां खलीलाह कामाचो अली फोर्ट लॉडेरडेल-हॉलीवुड अतंर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे। ये लोग जमैका में ब्लैक हिस्ट्री माह के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से शिरकत कर लौट रहे थे।

अधिकारियों द्वारा इस बात की पुष्टि करने पर कि वह मुसलमान हैं इन्हें हिरासत में ले लिया गया। अली के वकील क्रिस मांचिनी ने कूरियर जर्नल को बताया कि कमाचो अली को जाने दिया गया लेकिन मोहम्मद जूनियर से उनके मुल्क और धर्म को लेकर लगभग दो घंटे तक पूछताछ की गई।

अली अमेरिका के फिलाडेल्फिया में जन्मे मुसलमान हैं और उनके पास अमेरिकी पासपोर्ट है।

मांचिनी ने ट्रंप के सात मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों के अमेरिका में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने वाले कार्यकारी आदेश की ओर इशारा करते हुए कहा, "अली के परिवार के लिए यह बिल्कुल साफ है कि यह मामला सीधे तौर पर मुसलमानों के अमेरिका में प्रवेश पर रोक लगाने के ट्रंप के प्रयासों से जुड़ा हुआ है।"

गौरतलब है कि ट्रंप के इस कार्यकारी आदेश पर तीन फरवरी को संघीय न्यायालय ने रोक लगा दी थी।

मोहम्मद अली विश्वप्रसिद्ध मुक्केबाज थे और उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार करने के बाद 1964 में अपना जन्म नाम कैशियस क्ले छोड़ दिया था। तीन विश्व हैवीवैट खिताब जीतने वाले अली रिंग के बाहर नागरिक अधिकारों की लड़ाई के लिए भी जाने जाते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश