1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया जल्द लौटाएगा अमेरिकी सैनिकों के अवशेष

उत्तर कोरिया जल्द लौटाएगा अमेरिकी सैनिकों के अवशेष

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 20, 2018 10:25 am IST,  Updated : Jun 20, 2018 10:25 am IST

50 के दशक में हुए कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए अमेरिकी जवानों के अवशेषों के 200 सेट में से पहला अमेरिका को जल्द ही लौटा सकता है।

Trump and Kim- India TV Hindi
Trump and Kim

वाशिंगटन: 50 के दशक में हुए कोरियाई युद्ध के दौरान मारे गए अमेरिकी जवानों के अवशेषों के 200 सेट में से पहला अमेरिका को जल्द ही लौटा सकता है। एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि इसपर पिछले हफ्ते किम जोंग उन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच समझौता हुआ था। सिंगापुर में 12 जून को हुई एतिहासिक शिखर बैठक के दौरान अमेरिका और उत्तर कोरिया के नेताओं के बीच अवशेष लौटाने पर सहमति बनी थी।

कोरियाई युद्ध वर्ष 1950 से 1953 तक चला था। युद्ध के दौरान लापता हुए अमेरिकी जवानों के संबंध में एक फैक्टशीट में पेंटागन ने कहा, ‘‘ पहले कई मौकों पर डीपीआरके के अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि उनके पास बीते कई वर्षों में उन्होंने जो अवशेष इकट्ठे किए हैं उसके 200 सेट उनके पास हैं। ’’इस फैक्टशीट में बताया गया कि 1990 दशक की शुरुआत में भी अवशेष लौटाए गए थे।

पेंटागन के मुताबिक युद्ध के दौरान कोरियाई प्रायद्वीप में 35,000 से अधिक अमेरिकी जवान मारे गए थे। माना जाता है कि उनमें से 7,700 अब भी लापता हैं जिनमें से 5,300 अकेले उत्तर कोरिया में लापता हुए। वर्ष 1990 से 2005 के बीच उत्तर कोरिया ने पहले के एक समझौते के तहत अमेरिका को अवशेषों के 229 सेट लौटाने की मंजूरी दी थी। लेकिन दोनों देशों के बीच संबंध खराब होने के बाद वह समझौता निलंबित कर दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश