न्यूयार्क: रीढ़ की हड्डियों के गंभीर रूप से चोटिल होने की समस्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और यह समस्या विशेषकर अधिक उम्र के लोगों में ज्यादा देखी जा रही है। यह बात भारतवंशी शोधकर्ता के अध्ययन में सामने आई है। अमरिका में 1993-2012 की अवधि में युवकों में जहां इस समस्या में गिरावट आई है, वहीं 65 से 74 वर्ष की आयु वाले पुरुषों में य2ह समस्या जहां 10 लाख में 84 थी, वहीं इस अवधि में बढ़कर 131 हो गई है।
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित इस अध्ययन के मुताबिक, इस स्वास्थ्य समस्या से पीड़ित पांच में से एक व्यक्ति की मौत अस्पताल में हो जाती है।
शोध के लेखक तथा अमेरिका के वंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के सहायक प्राध्यपक नितिन जैन ने कहा, "रीढ़ की हड्डी में चोट वृद्ध मरीजों में बड़ी स्वास्थ्य समस्या है।"
शोधकर्ताओं ने 63,109 मरीजों के आंकड़ों का अध्ययन किया है, जो 1993-2012 तक रीढ़ की हड्डी की गंभीर चोट से थे।
जैन ने कहा, "हम वास्तव में इसकी वजह नहीं जानते कि क्यों और किस वजह से रीढ़ की हड्डियां इस पैमाने पर चोटिल हो रही हैं। बुजुर्ग ज्यादा सक्रिय रहने लगे हैं, जिससे वह खतरे की जद में रहते हैं।"
उदाहरण के लिए 20 साल पहले की अपेक्षा आज 70 साल के लोग स्कीइंग के लिए ज्यादा जाते हैं।