1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां दिए जाने की 'जरूरत नहीं': बाइडेन

ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां दिए जाने की 'जरूरत नहीं': बाइडेन

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 06, 2021 11:01 am IST,  Updated : Feb 06, 2021 11:01 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका में कार्यकाल पूरा करने वाले राष्ट्रपति को शिष्टाचार के तौर पर ऐसी जानकारियां देने का इतिहास रहा है।

ट्रंप को गोपनीय...- India TV Hindi
ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां दिए जाने की 'जरूरत नहीं': बाइडेन Image Source : INDIA TV

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोपनीय खुफिया जानकारियां नहीं दी जानी चाहिए। अमेरिका में कार्यकाल पूरा करने वाले राष्ट्रपति को शिष्टाचार के तौर पर ऐसी जानकारियां देने का इतिहास रहा है। 'सीबीएस न्यूज' पर साक्षात्कार में जब बाइडेन से पूछा गया कि ट्रंप को जानकारियां देना जारी रहने की स्थिति में उन्हें किस बात का डर है तो उन्होंने कहा कि वह इस मामले में ज्यादा कयास नहीं लगाना चाहते हैं लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया कि वह नहीं चाहते कि ट्रंप को जानकारियां दी जाती रहें।

बाइडेन ने शुक्रवार को कहा, ''मुझे केवल यही लगता है कि उन्होंने खुफिया जानकारियां देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्हें खुफिया जानकारियां देने का क्या महत्व है? वह क्या प्रभाव डाल सकते हैं? इसके बजाय तथ्य तो यह है कि कभी भी उनकी जुबान फिसल सकती है और वह कुछ भी कह सकते हैं।''

इससे पहले, इस सप्ताह की शुरुआत में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा था कि ट्रंप को खुफिया जानकारियां देने के विषय में समीक्षा की जा रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी के कुछ सांसदों और यहां तक कि तत्कालीन ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने भी उन्हें जानकारी देते रहने के बारे में सवाल उठाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश