
Orlando Gay Club Shootout
चश्मदीद ने बयां किया दर्द
क्लब में मौजूद चश्मदीद ने कहा, "पार्किंग में हर जगह शव ही शव थे। पुलिस लोगों को लाल और पीले रंग में टैग कर रही थी, ताकि यह पता करने में आसानी हो सके कि किसकी पहले मदद करनी है। गोली कहां लगी है, इसका पता लगाया जा रहा था। हर जगह खून ही खून था।"
एक और चश्मदीद ने बताया कि, "हमने कई बार गोलियां चलने की आवाजें सुनी। जिस कमरे में मैं था, वहां लोग फर्श पर लेट गए। मैं हमलवार को नहीं देख पाया। कुछ देर के लिए गोली की आवाज आनी रुक गई। हम लोगों में से एक दल उठा और बाहर गया। उसके बाद हमें बाहर निकलने का रास्ता मिला, मैं दौड़ गया।"