1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ओरलैंडो गे क्लब फायरिंग: सबसे भयावह गोलीबारी कांड में 50 की मौत

ओरलैंडो गे क्लब फायरिंग: सबसे भयावह गोलीबारी कांड में 50 की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 13, 2016 08:31 am IST,  Updated : Jun 13, 2016 08:49 am IST

अमेरिका के ऑरलैंडो के गे नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में अब तक 50 लोगों की मौत हो गई और 53 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि अमेरिका के इतिहास में यह अब तक का सबसे भयावह गोलीबारी कांड है।

Orlando Gay Club Shooter Omar Mateen
Orlando Gay Club Shooter Omar Mateen

गोलीबारी को IS के लड़ाके ने दिया अंजाम

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से जुड़ी एक मीडिया एजेंसी ने एक अज्ञात सूत्र के हवाले से कहा है कि अमेरिका में ओरलैंडो गे क्लब शूटआउट में हुए नरसंहार को IS के एक लड़ाके ने अंजाम दिया। अमेरिकी मीडिया ने खबर दी कि अफगान मूल के अमेरिकी नागरिक उमर मतीन ने जिहादी संगठन IS के प्रति निष्ठा व्यक्त की थी।

एक सूत्र के हवाले से इसने एक संक्षिप्त बयान में कहा, ओरलैंडो, फ्लोरिडा में समलैंगिकों के एक नाइट क्लब को निशाना बनाने वाला हमला इस्लामिक स्टेट के एक लड़ाके ने किया था जिसमें 100 से ज्यादा लोग मारे गए और घायल हुए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश