वॉशिंगटन: NASA ने पहली बार सूर्य के करीब जाकर उसका अध्ययन करने के लिए अपने एक अंतरिक्ष यान लॉन्च किया है। सोलर पार्कर प्रोब नाम के इस यान की लॉन्चिंग पहले शनिवार को होने वाली थी, लेकिन तकनीकी खामी के चलते इसे रोक लिया गया था। NASA ने इसके बाद इस अंतरिक्ष यान को रविवार के दिन लॉन्च करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। पार्कर सोलर प्रोब सूरज के पास जाकर उसके वातावरण, स्वभाव और कार्यप्रणाली को समझने में वैज्ञानिकों की मदद करेगा। (इस विशेष विमान के जरिए आपके नाम को सूर्य तक पहुंचाएगा NASA, जानें कैसे!)
एक कार जितना बड़ा है पार्कर सोलर प्रोब
इस स्पेसक्राफ्ट का आकार एक कार जितना बड़ा है। यह सूर्य की सतह से लगभग 40 लाख मील की दूरी से गुजरेगा। आपको बता दें कि इससे पहले कोई भी मानव-निर्मित यान सूर्य के इतने करीब से नहीं गुजरा है और न ही उसके इतने ताप और प्रकाश का सामना किया है। इस अंतरिक्षयान को फ्लोरिडा के केप केनवरल से अलायंस डेल्टा 4 हैवी रॉकेट के जरिए लॉन्च किया जाएगा। सूर्य तक पहुंचने में इस यान को कुछ महीनों का समय लगेगा, और इसके बाद यह अपने काम पर लग जाएगा।
देखें, पार्कर सोलर प्रोब की लॉन्चिंग:
संपादक की पसंद