1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. VIDEO: जब Sea Lion ने लड़की को अचानक समुद्र में खींचा

VIDEO: जब Sea Lion ने लड़की को अचानक समुद्र में खींचा

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 06, 2017 04:36 pm IST,  Updated : Jun 06, 2017 04:36 pm IST

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखते ही आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

sea lion- India TV Hindi
sea lion

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो को देखते ही आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह वीडियो कनाडा का है इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक बच्ची नाव के किनारे पर बैठी थी तभी अचानक समुद्री शेर आया और उसे अपने मुंह से पकड़कर पानी में ले गया। एक अंग्रेजी पत्रिका के अनुसार कनाडा के पश्चिमी तट पर बने डॉक पर लोग समुद्री जीवों को खाना खिलाकर उनकी हरकतों से मजे ले रहे थे। लोग समुद्री शेर को खाने का सामान दे रहे थे। (काबुल में भारतीय राजदूत के घर में गिरा रॉकेट, कोई हताहत नहीं )

इसी दौरान एक लड़की किनारे पर बैठी थी, तभी समुद्री शेर पानी से निकला और लड़की को अपने जबड़े में जकड़कर उसे पानी में लेकर चला गया। यह देखते ही लोगों के बीच चीख-पुकार मच गई। जैसे ही यह घटना हुई लोग एकदम से सन्न रह गए। वहां मौजूद एक आदमी ने हिम्मत की और बच्ची को बचाने के लिए समुद्र में कूद गया, और लड़की को समुद्री शेर के मुंह से बचाकर ऊपर ले आया। 

इस हादसे में उस शख्स और लड़की दोनों में से किसी को चोट नहीं आई है। शख्स ने लड़की को चीते की फुर्ती से बचा लिया। इस वीडियो को अब तक 5,559,112 से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश