1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में क्रिसमस की धूम के बीच हिंसा, 7 लोगों की हत्या

अमेरिका में क्रिसमस की धूम के बीच हिंसा, 7 लोगों की हत्या

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 25, 2016 03:01 pm IST,  Updated : Dec 25, 2016 03:01 pm IST

वाशिंगटन: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के

seven killed in christmas eve violence across the america- India TV Hindi
seven killed in christmas eve violence across the america

वाशिंगटन: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर पूरे अमेरिका में हुई हिंसक घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उत्तरी कैरोलिना के विल्सन जिले के शेरिफ कार्यालय ने कहा कि शनिवार शाम चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान एक महिला, उसके बेटे व प्रेमी तथा बेटे की मंगेतर के रूप में हुई है।

हमले के पीछे के उद्देश्य का पता नहीं चला सका है। टेनेसी के मेम्फिस में एक सुपर बाजार के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलीबारी एक ऐसे इलाके में हुई जहां जहां आपराधिक गिरोहों के बीच हिंसा की घटनाएं होती रहती हैं। मिसिसिपी के पर्ल शहर में हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया।

स्थानीय पुलिस ने कहा कि डेटिंग पर आए एक 22 वर्षीय युवक और एक 17 वर्षीया लड़की की हत्या कर दी गई, जबकि लड़की का पिता घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि युवक ने ही गोलीबारी की और उसने खुद को भी गोली मार ली। रोड द्वीप के जॉनस्टन शहर में संभवत: एक घरेलू विवाद हिंसा में तब्दील हो गया जिसमें एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि संदेह है कि गोली लड़की के पिता ने चलाई थी जो छुरे के हमले से जख्मी हुआ है।

वाशिंगटन के लिनवुड स्थित एक मॉल में झगड़ा छुड़ाने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को झगड़े में शामिल एक अन्य व्यक्ति ने छुरा घोंप दिया। पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी को हिरासत में लिया है। फ्लोरिडा के सेंट पीटर्सबर्ग में पुलिस दोहरी गोलीबारी की घटना की जांच कर रही है जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश