1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लॉस एंजिलिस के होटल में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

लॉस एंजिलिस के होटल में गोलीबारी, 1 की मौत, 3 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Dec 14, 2015 09:07 am IST,  Updated : Dec 14, 2015 09:07 am IST

लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस

los angeles shootout- India TV Hindi
los angeles shootout

लॉस एंजिलिस: लॉस एंजिलिस के एक लग्जरी होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि फ्लावर स्ट्रीट के द स्टैंडर्ड में गोलीबारी कल देर रात करीब ढाई बजे शुरू हुई।

चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य की हालत स्थिर बताई जा रही है। टीवी रिपोर्टों में दरवाजों के टूटे हुए शीशे और खून से लथपथ कपड़े दिखाए गए।

अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पीड़ित होटल में रह रहे थे या नहीं। गोलीबारी की घटना के बारे में अभी संक्षिप्त जानकारी ही मिल पाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश