1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. स्ट्रॉलर और गाड़ी की टक्कर में भारतीय मूल के बच्चे की मौत

स्ट्रॉलर और गाड़ी की टक्कर में भारतीय मूल के बच्चे की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 29, 2016 12:10 pm IST,  Updated : Oct 29, 2016 12:10 pm IST

न्यूयार्क: एक दुखद घटना में भारतीय मूल के आठ माह के बच्चे की उस समय मौत हो गयी, जब उस स्ट्रॉलर (बच्चा गाड़ी) को, जिसमें वह बच्चा बैठा था, एक कार ने टक्कर मार दी।

strollers and car crash death of the child of indian origin- India TV Hindi
strollers and car crash death of the child of indian origin Image Source : PTI

न्यूयार्क: एक दुखद घटना में भारतीय मूल के आठ माह के बच्चे की उस समय मौत हो गयी, जब उस स्ट्रॉलर (बच्चा गाड़ी) को, जिसमें वह बच्चा बैठा था, एक कार ने टक्कर मार दी। नवराज राजू को भारतीय मूल की उसकी मां स्ट्रॉलर में ले जा रही थी तभी एक कार ने स्ट्रॉलर को टक्कर मार दी। कार को 44 वर्षीय अरमोनडो रोड्रिगुएज चला रहा था।

डीएनए इंफो की खबर के मुताबिक यह घटना कल सुबह की है जब रोड्रिगुएज अपनी वैन को बैक कर रहा था। इसी दौरान उसने स्ट्रॉलर को टक्कर मारी दी। टक्कर के कारण राजू ट्राली से बाहर गिर पड़ा और वैन का पिछली पहिया उसपर चढ़ गया। दुर्घटना के बाद राजू को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। रोडरिगुएज को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया है कि उसके पास वैध लाइसेंस भी नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश