1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. 'हाई स्कूल में होता तो ट्रंप को अबतक पीट चुका होता'

'हाई स्कूल में होता तो ट्रंप को अबतक पीट चुका होता'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 26, 2016 11:03 am IST,  Updated : Oct 26, 2016 11:03 am IST

कोलंबस: डोनाल्ड ट्रंप और निवर्तमान उपराष्ट्रपति जो बिडेन में उस समय वाक्युद्ध छिड़ गया जब बिडेन ने तीखे अंदाज में कहा कि यदि वह हाई स्कूल में होते तो राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप

trump and biden embroiled in war of words- India TV Hindi
trump and biden embroiled in war of words

कोलंबस: डोनाल्ड ट्रंप और निवर्तमान उपराष्ट्रपति जो बिडेन में उस समय वाक्युद्ध छिड़ गया जब बिडेन ने तीखे अंदाज में कहा कि यदि वह हाई स्कूल में होते तो राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप को अब तक पीट चुके होते। फ्लोरिडा में एक चुनावी रैली के दौरान बिडेन ने कहा था कि वह ट्रंप को वापस जिम में लेकर जाना चाहेंगे।

बिडेन ने कहा, प्रेस हमेशा मुझसे पूछती है कि क्या मैं उनके साथ बहस करने की ख्वाहिश नहीं रखता? उन्होंने कहा, नहीं, मैं चाहता हूं, काश मैं हाईस्कूल में होता, तब मैं उन्हें जिम के पीछे ले जा पाता। यही मेरी ख्वाहिश है। ट्रंप ने जल्दी ही बिडेन की इस बात का जवाब अपनी रैली में दिया। उन्होंने तालाहसी में कहा, देखा आपने? बिडेन मुझे खेतों के पीछे ले जाना चाहते हैं। मुझे। वह ऐसा चाहते हैं। वाह, मुझे यह पसंद आएगा। मिस्टर टफ गाइ (श्रीमान सख्त)।

ट्रंप ने कहा, यदि मैं यह बात कहता तो वे कहते कि वह (ट्रंप) हिंसक है। वह ऐसा कैसे कर सकता है? उन्होंने कहा, वह मिस्टर टफ गाइ हैं। क्या आप जानते हैं कि वह कब मिस्टर टफ गाइ हैं? वह तब हैं, जब माइक्रोफोन के पीछे खड़े होते हैं तब। उन्होंने कहा, जीवन में कुछ चीजें करने में आपको वाकई मजा आता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश