1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रपं ने कभी इनके पति का मूंडा था सिर, आज बना दिया पत्नी को मंत्री

ट्रपं ने कभी इनके पति का मूंडा था सिर, आज बना दिया पत्नी को मंत्री

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 08, 2016 11:07 am IST,  Updated : Dec 08, 2016 11:07 am IST

न्यूयार्क: 9 साल पहले कुश्ती क्षेत्र की जिस दिग्गज कारोबारी लिंडा मैकमहोन के पति को डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव टीवी पर कुश्ती के एक मुकाबले के बाद गंजा कर दिया था, उसी लिंडा को आज

america- India TV Hindi
america

न्यूयार्क: 9 साल पहले कुश्ती क्षेत्र की जिस दिग्गज कारोबारी लिंडा मैकमहोन के पति को डोनाल्ड ट्रंप ने लाइव टीवी पर कुश्ती के एक मुकाबले के बाद गंजा कर दिया था, उसी लिंडा को आज उन्होंने अपने मंत्रिमंडल में जगह देने के लिए नामित किया है। नव निर्वाचित राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा अब तक किए गए नामांकनों में यह सबसे अदभुत कहानी है। यह चर्चित हस्तियों के बीच रहने वाले एक बिगड़ैल अरबपति के व्हाइट हाउस तक के सफर को रेखांकित करती है। ट्रंप आगामी 20 जनवरी को दुनिया के सबसे ताकतवर लोकतंत्र के शीर्ष पद का प्रभार संभालने वाले हैं।

भावी रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने कल घोषणा की कि उन्होंने स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की प्रमुख के रूप में लिंडा को नामित किया है। यह पद मंत्रिमंडल स्तर का है। लिंडा ने पिछले सप्ताह न्यूयार्क में ट्रंप से मुलाकात की थी। आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए कारोबारी कर दरों को कम करने और नियमनों को वापस लेने का वादा कर चुके ट्रंप ने मैकमहोन को देश की शीर्ष महिला कार्यकारी अधिकारियों में से एक बताया। ट्रंप के सत्तांतरण दल की ओर से जारी एक बयान में कहा, उन्होंने WWE को महज 13 लोगों के परिचालन से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनी बना दिया, जिसके आज दुनियाभर में 800 से ज्यादा कर्मचारी हैं। लिंडा (68) ने कहा कि नामित किए जाने पर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। WWE का कहना है कि यह 25 भाषाओं में दुनियाभर के 65 करोड़ से ज्यादा घरों तक पहुंचता है।

लिंडा के पति विंस मैकमहोन और ट्रंप के बीच वर्ष 2007 में बैटल ऑफ बिलियनेर्स नाम से कुश्ती का एक मुकाबला रखा गया था, जिससे यह तय होना था कि दोनों में से किस कारोबारी के पास ज्यादा धन है। दोनों ने अपने लिए एक-एक पहलवान चुना था। ट्रंप का पहलवान जीत गया था। इसके बाद ट्रंप ने मैकमहोन को जमीन पर गिरा दिया था और उसके उपर बैठकर कुश्ती के रिंग में ही उसे गंजा कर दिया था। स्मॉल बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का काम अमेरिका के 2.8 करोड़ छोटे कारोबारों को मदद देना है। देश के निजी क्षेत्र के श्रमबल के लगभग 50 प्रतिशत लोग इन कारोबारों से जुड़े हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश