1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने किया रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध का समर्थन

ट्रंप ने किया रूस, ईरान और उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध का समर्थन

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2017 10:38 am IST,  Updated : Jul 27, 2017 10:38 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन रूस, ईरान तथा उत्तर कोरिया के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं।

trump- India TV Hindi
trump

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका प्रशासन रूस, ईरान तथा उत्तर कोरिया के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं। प्रतिनिधि सभा में इस कदम के पक्ष में मतदान किये जाने के एक दिन बाद व्हाइट हाउस ने यह बात कही। (अपने दूसरे क्वार्टर का वेतन शिक्षा विभाग को दान देंगे ट्रंप)

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने कल संवाददाताओं से कहा, व्हाइट हाउस, राष्ट्रपति और पूरा प्रशासन रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंधों का पुरजोर समर्थन करते है। प्रतिनिधि सभा ने मंगलवार को तीन के मुकाबले 419 मतों के प्रचंड बहुमत से इन तीनों देशों के खिलाफ और कड़े प्रतिबंध लगाने का समर्थन करने वाला विधेयक पारित कर दिया।

विधेयक का उद्देश्य अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप करने तथा यूक्रेन और सीरिया में सैन्य हमले करने के लिए रूस को दंडित करना है। इसमें यह भी मांग की गयी है कि आतंकवाद का लगातार समर्थन करने के लिए ईरान को उसका नतीजा भुगतना पड़े। विधेयक को पहले सीनेट से पारित कराना होगा और उसके बाद ही इसे कानून में परिवर्तति करने के लिए ट्रंप के हस्ताक्षर के वास्ते व्हाइट हाउस भेजा जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश