1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अपने ही CEO का अकाउंट नहीं बचा पाया ट्वीटर, हो गया हैक

अपने ही CEO का अकाउंट नहीं बचा पाया ट्वीटर, हो गया हैक

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2019 11:01 am IST,  Updated : Aug 31, 2019 11:01 am IST

ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं।

Twitter CEO Jack Dorsey's  account was hacked.- India TV Hindi
Twitter CEO Jack Dorsey's  account was hacked. Image Source : TWITTER

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर ने बताया कि उसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हो गया, जिससे कई आपत्तिजनक ट्वीट किए गए हैं। हैकर ने इन ट्वीट के जरिए जैक पर नस्ली टिप्पणी की और उनके मुख्यालय में बम होने की अफवाह भी उड़ाई। अकाउंट हैक होने का पता चलने के बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए गए। 

कुछ ट्वीट में #चकलिंगस्क्वैड लिखा हुआ था। ऐसा माना जा रहा है कि यह हैकर्स का एक समूह है। हैकर समूह ने नाजी जर्मनी के समर्थन में भी ट्वीट किए। ट्विटर के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम जानते हैं कि जैक डोर्सी का अकाउंट हैक हुआ है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।’’ 

इसके बाद कुछ ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके सवाल किए कि दो प्रकार से सत्यापन का तरीका ट्विटर के सह-संस्थापक का अकाउंट सुरक्षित क्यों नहीं रख पाया। उन्होंने चिंता जताई कि यह सेवा अपने प्रमुख का अकाउंट भी सुरक्षित नहीं रख पाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश